• Sunday, Apr 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

सावधान! सरकार ने जारी की चेतावनी, तुरंत हटाएं ये खतरनाक मोबाइल ऐप्स, नहीं तो…

भारत सरकार ने स्मार्टफोन यूजर्स को चेतावनी दी है कि वे AnyDesk, TeamViewer, QuickSupport जैसे स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स को तुरंत हटा दें. साइबर अपराधी इन ऐप्स के ज़रिए फोन की लाइव स्क्रीन देख सकते हैं.

  • Samachaar Desk | 21 Jul 2025 09:32 PM
सावधान! सरकार ने जारी की चेतावनी, तुरंत हटाएं ये खतरनाक मोबाइल ऐप्स, नहीं तो…

डिजिटल युग में जहां स्मार्टफोन हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं, वहीं साइबर अपराधों की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने मोबाइल यूजर्स को सतर्क रहने की सलाह दी है. भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने एक चेतावनी जारी की है, जिसमें कुछ खतरनाक ऐप्स को तुरंत हटाने की सलाह दी गई है.

इन स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स से सबसे ज्यादा खतरा

सरकार के अनुसार, AnyDesk, TeamViewer, QuickSupport जैसे स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स को साइबर अपराधी धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. ये ऐप्स किसी भी व्यक्ति को आपके मोबाइल की लाइव स्क्रीन देखने की अनुमति दे सकते हैं, जिससे वह आपकी बैंकिंग ट्रांजैक्शन, OTP, पासवर्ड जैसी संवेदनशील जानकारियों को देख और चुरा सकते हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

कैसे होती है साइबर ठगी?

जब आप स्क्रीन शेयरिंग ऐप इंस्टॉल करते हैं, तो ये ऐप्स कई तरह की अनुमतियां मांगते हैं. अधिकतर यूजर्स बिना पढ़े सभी परमिशन दे देते हैं. इसके बाद हैकर आपकी स्क्रीन को रियल टाइम में देख सकता है और बैंकिंग ट्रांजेक्शन के समय पासवर्ड या OTP का इस्तेमाल करके अकाउंट खाली कर सकता है.

सरकार की अहम सलाह

सरकार ने नागरिकों को स्पष्ट तौर पर कहा है:

1 यदि आपके फोन में ऐसे ऐप्स पहले से इंस्टॉल हैं, तो तुरंत हटाएं.

2 इन ऐप्स को दोबारा कभी भी डाउनलोड न करें.

3 किसी भी अनजान लिंक या कॉल के माध्यम से ऐप इंस्टॉल न करें.

4 स्क्रीन शेयरिंग ऐप का उपयोग केवल भरोसेमंद स्रोत से ही करें.

अपनी साइबर सुरक्षा ऐसे सुनिश्चित करें

1 सोशल मीडिया की प्राइवेसी सेटिंग्स मजबूत करें.

2 बैंकिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते समय किसी को भी फोन एक्सेस न दें.

3 पर्सनल जानकारी सार्वजनिक प्लेटफॉर्म्स पर शेयर न करें.

साइबर फ्रॉड होने पर कहां करें शिकायत?

अगर आप किसी ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होते हैं, तो तुरंत www.cybercrime.gov.in पर जाकर रिपोर्ट करें या 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें. सरकार की यह चेतावनी हर मोबाइल यूजर के लिए एक जरूरी अलार्म है. तकनीक ने जहां हमारी ज़िंदगी आसान बनाई है, वहीं खतरे भी बढ़े हैं. सावधानी और सतर्कता ही साइबर अपराध से बचने का सबसे असरदार हथियार है.

संबंधित ख़बरें
Bhagwant Mann

पंजाब में लैंड पूलिंग पर भगवंत मान का बड़ा बयान: जमीन नहीं ली जाएगी जबरन, विपक्ष फैला रहा है भ्रम

Health Tips

फिटनेस के चक्कर में छोड़ रहे हें नमक? इन गंभीर बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा, जानें

UGC NET JRF

UGC NET जून 2025 का रिजल्ट जारी, लाखों छात्रों को मिला इंतजार का तोहफा, ऐसे करें चेक

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home