• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

Bihar Chunav 2025: विपक्ष के में हर घर को मिलेगी सरकारी नौकरी के दावे पर जेडीयू ने दिया करारा जवाब!

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले RJD नेता तेजस्वी यादव ने हर घर में सरकारी नौकरी देने का बड़ा ऐलान किया. जेडीयू ने इसे असंभव और प्रचारित बयान बताया.

  • Samachaar Desk | 09 Oct 2025 02:57 PM
Bihar Chunav 2025: विपक्ष के में हर घर को मिलेगी सरकारी नौकरी के दावे पर जेडीयू ने दिया करारा जवाब!

नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने 9 अक्टूबर, 2025 को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार सत्ता में आती है तो बिहार के हर उस घर में जहां अभी कोई सरकारी नौकरी नहीं है, वहां एक सरकारी नौकरी दी जाएगी. उन्होंने इसे ऐतिहासिक और युगांतकारी कदम बताया और कहा कि उनकी सरकार बनने पर 20 महीने के अंदर हर परिवार को नौकरी का लाभ मिलेगा.

तेजस्वी का सरकार पर हमला

तेजस्वी यादव ने मौजूदा बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 20 सालों में एनडीए सरकार रोजगार के मामले में पूरी तरह विफल रही है. उन्होंने दावा किया कि उनके नेतृत्व में 17 महीने की पिछली सरकार में पांच लाख नौकरियां दी गई थीं. तेजस्वी ने कहा, "अब हम हर घर में नौकरी देने का काम करेंगे. हमारी योजना पूरी तरह वैज्ञानिक और डेटा आधारित होगी."

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

जेडीयू का जवाब

इस पर जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महागठबंधन और तेजस्वी यादव को पहले ही एहसास हो चुका है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी हार तय है. उन्होंने कहा, "तेजस्वी जो भी वादे कर रहे हैं, उससे पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता तक लाभ पहुंचा रहे हैं. इतनी योजनाएं जनता के लिए चल रही हैं कि बिहार में एनडीए के कुनबे को लेकर जबरदस्त उत्साह है."

अभिषेक झा ने यह भी कहा कि जनता ने पहले ही नौकरी के बदले जमीन देने के मॉडल को अस्वीकार कर दिया है. उन्होंने तेजस्वी के वादों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार के लोग ऐसे वादों पर विश्वास नहीं करेंगे.

बिहार चुनाव में बड़ा मुद्दा

तेजस्वी यादव का यह वादा बिहार चुनाव में रोजगार को बड़ा मुद्दा बना सकता है. यह घोषणा महागठबंधन के समर्थन में युवाओं और बेरोजगारों को जोड़ने की कोशिश मानी जा रही है. वहीं, जेडीयू इसे जनता को भ्रमित करने वाली बयानबाजी बता रही है.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रोजगार और विकास दो मुख्य मुद्दे होंगे. तेजस्वी यादव का यह वादा युवाओं और बेरोजगारों के बीच लोकप्रियता बढ़ाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है. वहीं, जेडीयू का दावा है कि जनता पहले ही नीतीश कुमार के योजनाओं से संतुष्ट है और महागठबंधन के वादों पर भरोसा नहीं करेगी.

संबंधित ख़बरें
Happy Birthday Rekha

रेखा की लग्जरी लाइफस्टाइल का खुलासा, बंगला, रोल्स रॉयस और 300 करोड़ की संपत्ति, आप भी रह जाएंगे दंग!

Bihar Election 2025

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव का धमाका, बिहार में हर घर को सरकारी नौकरी देने का ऐलान, NDA को टक्कर!

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा ने करवा चौथ की तैयारियां शुरू की, हाथों में लिखवाया निकोलस नाम, देखें!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home