• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

फायदा ही नहीं, शरीर के लिए नुकसानदायक भी होता है पपीता, ये लोग भूलकर भी न करें सेवन!

Side Effects Of Papaya: पपीता सेहतमंद फल है, लेकिन गर्भवती महिलाओं, एलर्जी पीड़ितों, ब्लड थिनर लेने वालों, किडनी स्टोन और डायबिटीज मरीजों को इससे परहेज करना चाहिए. ज्यादा सेवन भी नुकसानदायक हो सकता है.

  • Samachaar Desk | 10 Jun 2025 08:33 PM
फायदा ही नहीं, शरीर के लिए नुकसानदायक भी होता है पपीता, ये लोग भूलकर भी न करें सेवन!

पपीता सेहत के लिए कितना भी फायदेमंद क्यों न हो, लेकिन कुछ स्थितियों में इसका सेवन आपकी सेहत बिगाड़ सकता है. ऐसे में जरूरी है कि हम जानें कि किन लोगों को पपीते से दूरी बनानी चाहिए.

गर्भवती महिलाएं रहें सावधान

गर्भावस्था में पपीते का सेवन बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं माना जाता. कच्चे या आधे पके पपीते में मौजूद लेटेक्स और पपैन जैसे एंजाइम गर्भाशय को संकुचित कर सकते हैं, जिससे गर्भपात या समय से पहले प्रसव का खतरा हो सकता है. अगर किसी को फल या लेटेक्स एलर्जी है, तो पपीता उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. इसमें मौजूद लेटेक्स एलर्जी की प्रतिक्रिया को बढ़ा सकता है, जिससे खुजली, सूजन या सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

ब्लड थिनर ले रहे मरीज न खाएं

जो लोग खून पतला करने वाली दवाएं (ब्लड थिनर्स) ले रहे हैं, उन्हें पपीते से दूरी बनानी चाहिए. यह फल खून के थक्के बनने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव का खतरा हो सकता है. पपीते में विटामिन सी और ऑक्सालेट की मात्रा अधिक होती है, जो किडनी स्टोन की स्थिति को और बिगाड़ सकती है. ऐसे मरीजों को इसे सीमित मात्रा में या डॉक्टर की सलाह के बाद ही खाना चाहिए.

डायबिटीज के मरीजों को बरतनी चाहिए सतर्कता

हालांकि पपीते में नेचुरल शुगर होती है, लेकिन फिर भी इसका अधिक सेवन ब्लड शुगर लेवल को असंतुलित कर सकता है. डायबिटीज के रोगियों को इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए. पपीते में पपैन नामक एंजाइम पाया जाता है जो कुछ दवाओं के साथ रिएक्शन कर सकता है. इसलिए अगर आप किसी खास बीमारी की दवा ले रहे हैं, तो पपीता खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें.

अधिक मात्रा में न करें सेवन

पपीते का जरूरत से ज्यादा सेवन भी हानिकारक हो सकता है. इससे पेट में दर्द, दस्त और गैस जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. संतुलन ही इसकी सेहतमंद खूबी को बनाए रखता है. पपीता भले ही सेहत का खजाना हो, लेकिन कुछ स्थितियों में यह फायदे की बजाय नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले अपनी स्थिति के अनुसार सोच-समझकर ही खाएं.

Disclaimer: यह स्टोरी सामान्य जानकारियों पर आधारित है. किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या में विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

संबंधित ख़बरें
RCB की बिक्री की खबरों को यूनाइटेड स्पिरिट ने बताया झूठा

RCB की बिक्री की खबरों को यूनाइटेड स्पिरिट ने बताया झूठा

कंगना रनौत ने मेघालय हनीमून मर्डर केस पर दी प्रतिक्रिया, बोली-माता-पिता को मना नहीं कर सकते....

कंगना रनौत ने मेघालय हनीमून मर्डर केस पर दी प्रतिक्रिया, बोली-माता-पिता को मना नहीं कर सकते....

Sonam Raghuwanshi News

Sonam Raghuwanshi News: राजा को मारने के बाद शिलांग में छिपे थे कातिल! इंदौर में घर फांदकर पुलिस ने बरामद किए सबूत

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home