• Thursday, Apr 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Viral

Sonam Raghuwanshi News: राजा को मारने के बाद शिलांग में छिपे थे कातिल! इंदौर में घर फांदकर पुलिस ने बरामद किए सबूत

Raja Raghuwanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी विशाल चौहान के इंदौर स्थित घर पर छापा मारकर खून से सने कपड़े बरामद किए हैं. ये कपड़े हत्या के समय पहने गए थे. सोनम रघुवंशी इस हत्या की मास्टरमाइंड थी, जिसने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई थी. सभी आरोपी घटना के बाद शिलांग में छिपे हुए थे. बरामद कपड़े अब फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं.

  • Samachaar Desk | 10 Jun 2025 07:58 PM
Sonam Raghuwanshi News: राजा को मारने के बाद शिलांग में छिपे थे कातिल! इंदौर में घर फांदकर पुलिस ने बरामद किए सबूत

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आ गया है. मंगलवार को मेघालय पुलिस और इंदौर क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने नंदबाग इलाके में स्थित आरोपी विशाल उर्फ विक्की चौहान के घर पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस को वह कपड़े मिले हैं, जो हत्या के समय पहने गए थे. माना जा रहा है कि इन पर खून के निशान भी मौजूद हैं, जो केस में अहम सबूत बन सकते हैं.

गेट फांदकर पहुंची पुलिस, घर की ली तलाशी

विशाल के घर पहुंचने पर जब चाबी नहीं मिली तो पुलिस टीम ने गेट फांदकर घर में प्रवेश किया. इसके बाद हर कोना खंगाला गया. इंदौर क्राइम ब्रांच के एसीपी पूनमचंद यादव ने बताया कि यह कार्रवाई हत्या से जुड़े सबूत इकट्ठा करने के लिए की गई थी. पुलिस को कई जरूरी चीजें मिली हैं जिन्हें अब जांच में शामिल किया जाएगा.

ये भी पढें

  • ♦ सुबह-सुबह वॉक करने के दमदार फायदे
  • ♦ Cucumber Buying Tips: कैसे खरीदा जाता है खीरा, जानें क्या है सही तरीका
  • ♦ खरमास खत्म, खुशियों की शुरुआत: अप्रैल 2026 में शादी करने के लिए ये तारीखें हैं सोने पर सुहागा!

VIDEO | Raja Raghuvanshi murder case: Shillong Police (Crime Branch) searched the residence of one of the accused, Vishal Chauhan, in Rakhi Nagar earlier today.

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/Juwg0euIeN

— Press Trust of India (@PTI_News) June 10, 2025

हत्या के कपड़े बनेंगे सबसे बड़ा सबूत

सूत्रों के अनुसार, सबसे अहम सुराग वह कपड़े हैं जो आरोपी विशाल ने राजा रघुवंशी की हत्या के वक्त पहने थे. इन कपड़ों को अब फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. अगर इनमें खून के निशान या डीएनए सबूत मिलते हैं तो केस की गुत्थी काफी हद तक सुलझ सकती है.

जानिए कौन हैं गिरफ्तार आरोपी

हत्या के इस सनसनीखेज मामले में अब तक कुल पांच आरोपी सामने आ चुके हैं. सोनम रघुवंशी, जो मृतक राजा की पत्नी थी, इस पूरी साजिश की मास्टरमाइंड बताई जा रही है. उसने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा की हत्या की योजना बनाई.

1 राज कुशवाह: सोनम का प्रेमी, यूपी का निवासी
2 विशाल चौहान: रैपिडो बाइक चालक, ललितपुर निवासी
3 आकाश राजपूत: इंदौर का बेरोजगार युवक
4 आनंद कुर्मी: सागर जिले का निवासी, सुपारी किलिंग में शामिल.
5 सोनम रघुवंशी: राजा की पत्नी, हत्या की मास्टरमाइंड.

शिलांग में छिपे रहे आरोपी

एसीपी यादव के मुताबिक, आरोपी हत्या के बाद सात दिन तक शिलांग में छिपे रहे. वहीं से सारे सुराग जोड़ते हुए पुलिस विशाल के घर तक पहुंची. अब बरामद किए गए कपड़े केस में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं. साथ ही आपको बता दें कि यह मामला जितना सुलझता जा रहा है, उतना ही खौफनाक सच सामने आ रहा है. आगे की अपडेट के लिए पढ़ते रहें.

संबंधित ख़बरें
Nothing Phone 3

1 जुलाई को धमाका! Nothing Phone 3 में नहीं मिलेगा पुराना Glyph लुक, मिल सकते हैं ये धमाकेदार फीचर!

RCB की बिक्री की खबरों को यूनाइटेड स्पिरिट ने बताया झूठा

RCB की बिक्री की खबरों को यूनाइटेड स्पिरिट ने बताया झूठा

कंगना रनौत ने मेघालय हनीमून मर्डर केस पर दी प्रतिक्रिया, बोली-माता-पिता को मना नहीं कर सकते....

कंगना रनौत ने मेघालय हनीमून मर्डर केस पर दी प्रतिक्रिया, बोली-माता-पिता को मना नहीं कर सकते....

image
Most Viewed
hanuman jayanti 2026 bhog vidhi and pooja tips

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर ऐसे लगाएं बजरंगबली को भोग, मिनटों में प्रसन्न होकर दूर करेंगे सारे संकट

Punjab Weather Alert

पंजाब में मौसम का कहर! IMD ने जारी किया 3-4 अप्रैल के लिए अर्लट, बारिश और ओलावृष्टि से रहें सावधान सावधान

Ranbir Kapoor film ramayan teaser out yash sai Pallavi

Ramayana teaser review: रामायण का टीजर हुआ रिलीज,2 मिनट 38 सेकंड में दिखा जादू, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

Ramayana Teaser

रामायण का टीजर रिलीज होते ही मचा धमाल! भगवान राम बने रणबीर कपूर का लुक देख फैंस बोले, ‘ये तो इतिहास रच देगा’

IPL 2026

गोयनका पर लगे आरोपों के बीच शमी का बड़ा खुलासा! बोले, ‘खिलाड़ियों पर गुस्सा नहीं, बस ये चाहते हैं…’

Punjab BJP office attack

पंजाब भाजपा मुख्यालय पर हमला, अश्वनी शर्मा का CM मान पर बड़ा हमला… बोले, ‘कौन लेगा जिम्मेदारी?’

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home