• Saturday, Mar 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

सिर्फ स्मोकिंग ही नहीं, ये 6 कारण भी बन सकते हैं लंग कैंसर की वजह, जानें जरूरी बातें

अब लंग कैंसर सिर्फ स्मोकिंग करने वालों तक सीमित नहीं रह गया है. नॉन-स्मोकर्स, खासकर महिलाएं, भी तेजी से इसकी चपेट में आ रही हैं. इसके पीछे वायु प्रदूषण, किचन का धुआं, सेकेंड हैंड स्मोक और देर से डायग्नोस जैसे कारण जिम्मेदार हैं.

  • Samachaar Desk | 03 Aug 2025 09:00 PM
सिर्फ स्मोकिंग ही नहीं, ये 6 कारण भी बन सकते हैं लंग कैंसर की वजह, जानें जरूरी बातें

अब तक फेफड़ों के कैंसर (Lung Cancer) को केवल स्मोकिंग और तंबाकू के सेवन से जोड़कर देखा जाता था. लेकिन हाल के सालों में सामने आए केस बताते हैं कि बिना स्मोकिंग किए भी लोग, खासकर महिलाएं, इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ रही हैं. कई ऐसे मरीज सामने आए हैं जिन्होंने कभी सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाया, फिर भी उन्हें लंग कैंसर डायग्नोज हुआ. इसके पीछे कई अन्य कारण हैं जो चिंता का विषय बन चुके हैं.

वातावरण में मौजूद टॉक्सिक पॉल्यूशन

भारत में दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता जैसे शहरों की एयर क्वालिटी बेहद खराब है. गाड़ियों का धुआं, इंडस्ट्रियल पॉल्यूशन और धूल-मिट्टी में मौजूद माइक्रोपार्टिकल्स लंबे समय तक फेफड़ों में जमा होकर कैंसर का कारण बन सकते हैं.

ये भी पढें

  • ♦ SRH पर फूटा फैंस का गुस्सा! पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर मचा बवाल, AI फोटो ने बढ़ाई मुश्किलें
  • ♦ रोजाना 8 घंटे AC चलाने पर बिजली बिल कितना बढ़ेगा? जानें 5 स्टार vs 3 स्टार AC का अंतर...!
  • ♦ ‘भूत बंगला’ से पहले जरूर देखें अक्षय कुमार की ये हॉरर कॉमेडी, तीसरी है लाजवाब

किचन का धुआं और खराब वेंटिलेशन

घर की रसोई में पर्याप्त वेंटिलेशन न होने से गैस, तेल और गर्मी से निकलने वाला धुआं भी धीरे-धीरे फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है. खासकर महिलाएं, जो रोजाना इस धुएं के संपर्क में रहती हैं, लंग कैंसर की शिकार बन रही हैं.

सेकेंड हैंड स्मोक का असर

अगर घर का कोई सदस्य स्मोक करता है, तो उसका धुआं बाकी सदस्यों खासकर बच्चों और महिलाओं तक पहुंचता है. यह धुआं टार और केमिकल्स के जरिए बिना खुद स्मोक किए ही लंग्स को नुकसान पहुंचा देता है.

जेनेटिक म्यूटेशन

कुछ मामलों में शरीर के सेल्स बिना किसी बाहरी कारण के म्यूटेट होकर तेजी से बढ़ने लगते हैं, जिससे लंग कैंसर हो सकता है. यह स्थिति खासतौर पर महिलाओं में देखी जा रही है. इसके अलावा एस्बेस्टस, रेडॉन, डीज़ल और अन्य केमिकल्स के लंबे समय तक संपर्क में रहने वाले लोग, जैसे फैक्ट्री वर्कर्स, अधिक जोखिम में रहते हैं.

देर से डायग्नोस होना

कई बार लंग कैंसर के लक्षणों को टीबी, अस्थमा या एलर्जी समझ लिया जाता है. जिससे सही इलाज देरी से शुरू होता है और बीमारी तीसरे या चौथे स्टेज तक पहुंच जाती है.

इन लक्षणों को न करें नज़रअंदाज

1 लगातार बिगड़ती खांसी

2 खांसी में खून आना

3 सांस लेने में तकलीफ

4 आवाज में बदलाव

5 भूख कम लगना और वजन गिरना

6 चेहरे या गले में सूजन

7 निगलने में परेशानी

अब यह मान लेना कि लंग कैंसर सिर्फ स्मोकर्स को होता है, पूरी तरह गलत है. अगर ऊपर बताए गए लक्षण नजर आ रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं. सही समय पर इलाज से जान बचाई जा सकती है.

संबंधित ख़बरें
Sawan Somvar

सावन का आखिरी सोमवार क्यों होता है सबसे फलदायी? जानें 4 अगस्त पर बन रहे शुभ योग का विशेष महत्व

ChatGpt

Google पर लीक हुईं हजारों ChatGPT चैट्स, यूज़र्स के लिए बड़ा खतरा, जानें

Viral Video

बेटी गड्ढे में गिरी तो सड़क पर लेट गए पिता, कहा ‘राजनीति नहीं, अब बस…’ देखें Viral Video

image
Most Viewed
Todays Weather 13 March update rain relief from heat in delhi north india

Todays Weather 13 March: गर्मी के बीच अचानक बदला मौसम का मिजाज! दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

supreme court concern over mandatory menstrual leave impact on women jobs

'कंपनी महिलाओं को...', देशभर में मेन्स्ट्रुअल लीव की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने कही ऐसी बात...!

dhurandhar 2 paid previews record ticket sales will it cross 100 crore opening

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले पार्ट को भी छोड़ा पीछे, प्रीव्यू शोज में कमाएं करोड़ों

akshay kumar 2026 horror comedy big bang special movies

‘भूत बंगला’ से पहले जरूर देखें अक्षय कुमार की ये हॉरर कॉमेडी, तीसरी है लाजवाब

रोजाना 8 घंटे AC चलाने पर बिजली बिल कितना बढ़ेगा? जानें 5 स्टार vs 3 स्टार AC का अंतर...!

SRH Controversy

SRH पर फूटा फैंस का गुस्सा! पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर मचा बवाल, AI फोटो ने बढ़ाई मुश्किलें

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home