• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

रविवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला गुरुग्राम, एल्विश यादव के घर पर नकाबपोश बदमाशों का हमला

गुरुग्राम में बढ़ती गैंगवार ने अब यूट्यूबर एल्विश यादव को भी घेर लिया है. सुबह-सुबह उनके घर पर 10 से ज्यादा गोलियां चलीं. गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इस वारदात ने इलाके में खौफ और पुलिस की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

  • Samachaar Desk | 17 Aug 2025 11:29 AM
रविवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला गुरुग्राम, एल्विश यादव के घर पर नकाबपोश बदमाशों का हमला

हरियाणा का गुरुग्राम इन दिनों लगातार बढ़ती गैंगवार की वजह से सुर्खियों में है. बीते कुछ हफ्तों से यहां गैंगस्टर्स एक के बाद एक बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. कभी बॉलीवुड सिंगर तो कभी यूट्यूबर, नामी लोगों को टारगेट बनाकर गैंग्स दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. इसी कड़ी में अब यूट्यूबर एल्विश यादव को निशाना बनाया गया. रविवार सुबह उनके घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसने इलाके में खौफ का माहौल खड़ा कर दिया.

राहुल फाजिलपुरिया पर भी हुआ था हमला

एल्विश यादव पर हुआ यह हमला कोई पहली घटना नहीं है. करीब एक महीने पहले 14 जुलाई को बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की कार पर भी फायरिंग की गई थी. यही नहीं, उस दौरान फाजिलपुरिया के फाइनेंसर की हत्या कर दी गई थी, जिसकी जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर सुनील सरधानिया ने ली थी. पुलिस को शक है कि एल्विश पर हुआ ताजा हमला भी उसी गैंगवार की कड़ी हो सकता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

एल्विश और फाजिलपुरिया की दोस्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाजिलपुरिया और एल्विश अच्छे दोस्त हैं. कुछ समय पहले फाजिलपुरिया का नाम एल्विश के सांपों के जहर की अवैध ट्रेडिंग केस में भी सामने आया था, जहां ईडी ने उनसे पूछताछ की थी. यही वजह है कि पुलिस दोनों मामलों को आपस में जोड़कर भी जांच कर रही है.

धमकी से पहले सीधे हमला

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एल्विश को किसी तरह की धमकी नहीं मिली थी. रविवार सुबह लगभग 5:30 बजे तीन नकाबपोश बदमाश बाइक से आए और सेक्टर 56 स्थित उनके घर पर 10-12 राउंड फायरिंग कर दी. उस समय घर में एल्विश के माता-पिता और केयरटेकर मौजूद थे, जबकि एल्विश खुद विदेश में थे. गनीमत रही कि इस वारदात में किसी को गोली नहीं लगी.

पुलिस की जांच और बढ़ते सवाल

गुरुग्राम पुलिस अब इस हमले की हर एंगल से जांच कर रही है. इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और क्राइम सीन से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं. प्राथमिक जांच में पता चला है कि बदमाश बाइक पर आए थे और उन्होंने ग्राउंड फ्लोर से लेकर फर्स्ट फ्लोर तक फायरिंग की.

गुरुग्राम में बढ़ते अपराध का खतरा

लगातार हो रही इन वारदातों ने गुरुग्राम के लोगों को डरा दिया है. एक तरफ गैंगस्टर्स खुलेआम गोलियां चला रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस की सख्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं. पहले राहुल फाजिलपुरिया और अब एल्विश यादव पर हमला – क्या गुरुग्राम धीरे-धीरे गैंगवार का गढ़ बनता जा रहा है?

संबंधित ख़बरें
parag tyagi

पत्नी की याद में पराग त्यागी ने किया ऐसा काम, वीडियो देखकर लोग बोले- सच्चा प्यार कभी नहीं मरता

dipika kakkar

कैंसर से जूझ रहीं दीपिका कक्कड़: 18 महीने से चल रहा इलाज, सर्जरी के बाद हुई ये दिक्कतें, कही ऐसी बात?

kids cavities

क्या आपके बच्चे की पसंदीदा चॉकलेट ही उसकी सेहत की सबसे बड़ी दुश्मन है? जानें सच..

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home