• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Bigg Boss 19: अक्षय कुमार ने छेड़ा फ्रेंच किस वाला मजाक, मृदुल-शहबाज संग की मस्ती ने जीता फैंस का दिल

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar में अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म जॉली एलएलबी 3 के प्रमोशन के साथ मस्ती की. मृदुल, नतालिया और शहबाज संग उनकी नोकझोंक ने दर्शकों को खूब हंसाया.

  • Samachaar Desk | 14 Sep 2025 06:09 PM
Bigg Boss 19: अक्षय कुमार ने छेड़ा फ्रेंच किस वाला मजाक, मृदुल-शहबाज संग की मस्ती ने जीता फैंस का दिल

टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो में हर दिन नए ट्विस्ट और ड्रामे देखने को मिल रहे हैं. कंटेस्टेंट्स अपनी जगह सुरक्षित रखने के लिए जमकर टास्क खेल रहे हैं, वहीं घर के अंदर झगड़े और तकरार भी बढ़ते जा रहे हैं. इस हफ्ते का एपिसोड और भी खास रहा, क्योंकि वीकेंड का वार को फराह खान ने होस्ट किया और साथ ही अक्षय कुमार भी अपनी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे.

डबल एविक्शन से बढ़ा ड्रामा

इस हफ्ते बिग बॉस हाउस से दो बड़े नाम बाहर हो गए. डबल एविक्शन में पहले नतालिया जानोसजेक और फिर नगमा मिराजकर को घर से बेघर होना पड़ा. इन दोनों के बाहर जाने से दर्शकों में भी निराशा देखने को मिली. शो का माहौल जैसे ही गंभीर हुआ, अक्षय कुमार ने एंट्री लेकर पूरे घर का मूड बदल दिया.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

अक्षय कुमार का फुल मस्ती मूड

शो का नया प्रोमो दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. इसमें अक्षय कुमार अपने मजाकिया अंदाज में नजर आते हैं. वे घरवालों से मस्ती करते हैं और हंसी-मजाक से माहौल को हल्का बना देते हैं. खासकर मृदुल तिवारी और नतालिया को लेकर उनकी नोकझोंक ने सबको खूब हंसाया. प्रोमो में अक्षय फ्रेंच भाषा में कुछ बोलते हैं, जिसके जवाब में शहबाज भी अजीब सी लैंग्वेज में प्रतिक्रिया देते हैं. इसके बाद नतालिया असली फ्रेंच में जवाब देती हैं, जिससे माहौल और मजेदार हो जाता है.

#WeekendKaVaar Promo - Shehbaz sikhayege French Kiss Mridul ko #BiggBoss pic.twitter.com/NGEyW5PC3O

— Virat Kohli (@ViratKohli0108) September 14, 2025

मृदुल को सिखाने की बात पर हंसी का तड़का

अक्षय कुमार मस्ती करते हुए मृदुल से पूछते हैं कि क्या उन्हें फ्रेंच आती है. मृदुल जवाब देते हैं “थोड़ी-थोड़ी.” इस पर अक्षय तुरंत मजाक करते हुए कहते हैं, “तो फिर फ्रेंच किस भी आती होगी?” यह सुनते ही मृदुल शर्मा जाते हैं और घरवाले ठहाके लगाने लगते हैं. इसके बाद अक्षय शहबाज से कहते हैं कि वे मृदुल को ‘फ्रेंच किस’ सिखाएं. यह सुनते ही घर में हंसी का फव्वारा फूट पड़ता है और शहबाज चुप हो जाते हैं.

दर्शकों के लिए डबल डोज ऑफ एंटरटेनमेंट

जहां एक तरफ बिग बॉस 19 का ड्रामा और एविक्शन दर्शकों को भावुक कर रहा है, वहीं अक्षय कुमार की एंट्री ने एपिसोड को हल्का-फुल्का और एंटरटेनिंग बना दिया. दर्शक भी सोशल मीडिया पर प्रोमो देखकर हंसी से लोटपोट हो रहे हैं.

कुल मिलाकर, बिग बॉस 19 का यह वीकेंड एपिसोड फैंस के लिए डबल डोज ऑफ एंटरटेनमेंट साबित हुआ. एक तरफ शो के इविक्शन का झटका, तो दूसरी तरफ अक्षय कुमार की मजेदार मस्ती.

संबंधित ख़बरें
Shardiya Navratri 2025

Shardiya Navratri 2025: 9 नहीं इस बार 10 दिन की होगी नवरात्रि, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व!

Ind vs Pak Asia Cup

IND vs PAK: एशिया कप का महामुकाबला आज, देखें कब और कहां देख सकते सकतें हैं Live

Ind vs Pak Asia Cup 2025

Asia Cup 2025: विपक्ष से लेकर पूर्व क्रिकेटर तक, सब क्यों कर रहे हैं Ind vs Pak मैच का विरोध?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home