• Saturday, Mar 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

Asia Cup 2025: विपक्ष से लेकर पूर्व क्रिकेटर तक, सब क्यों कर रहे हैं Ind vs Pak मैच का विरोध?

Asia Cup 2025 में भारत और पाकिस्तान का मैच विवादों में घिर गया है. राजनीतिक दल, पूर्व क्रिकेटर और आतंकी हमलों के पीड़ित परिवार विरोध जता रहे हैं. जानें पूरी खबर.

  • Samachaar Desk | 14 Sep 2025 05:42 PM
Asia Cup 2025: विपक्ष से लेकर पूर्व क्रिकेटर तक, सब क्यों कर रहे हैं Ind vs Pak मैच का विरोध?

एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला होने जा रहा है. लेकिन यह मैच खेल से ज्यादा राजनीति और भावनाओं का मुद्दा बन गया है. देशभर में इसको लेकर विरोध तेज हो गया है. विपक्षी दल ही नहीं, आम लोग भी सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं. यहां तक कि बीजेपी के सहयोगी दल भी विरोध की राह पर हैं.

संजय निरूपम का तीखा बयान

महाराष्ट्र में शिंदे गुट की शिवसेना के नेता संजय निरूपम ने भारत-पाक मैच को लेकर विरोध दर्ज कराया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा आतंकवाद को बढ़ावा दिया है और भारत के खिलाफ साजिशें रची हैं. ऐसे में पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का खेल, सांस्कृतिक या कूटनीतिक संबंध नहीं होना चाहिए. निरूपम ने याद दिलाया कि बालासाहेब ठाकरे भी हमेशा यही विचार रखते थे.

ये भी पढें

  • ♦ रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का तूफान! एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल, पहले दिन 200 करोड़ का टारगेट
  • ♦ SRH पर फूटा फैंस का गुस्सा! पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर मचा बवाल, AI फोटो ने बढ़ाई मुश्किलें
  • ♦ रोजाना 8 घंटे AC चलाने पर बिजली बिल कितना बढ़ेगा? जानें 5 स्टार vs 3 स्टार AC का अंतर...!

पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी का बहिष्कार

पूर्व क्रिकेटर और पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री मनोज तिवारी ने भी इस मैच का विरोध करते हुए कहा कि वे भारत-पाकिस्तान मैच ही नहीं बल्कि पूरे एशिया कप का बहिष्कार कर रहे हैं. तिवारी का कहना था कि लोगों की जानें खेल से कहीं ज्यादा कीमती हैं. पुलवामा, पठानकोट और पहलगाम जैसे आतंकी हमलों को भुलाना आसान नहीं है. उन्होंने कहा कि जिन्होंने अपने परिवार खोए हैं, वही दर्द समझ सकते हैं.

आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों का आक्रोश

पुणे के संतोष जगदाले, जो पहलगाम हमले में शिकार हुए थे, उनकी बेटी असावरी जगदाले ने भी इस मैच पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि छह महीने पहले हमला हुआ था और अब यह मैच कराया जा रहा है, यह बेहद शर्मनाक है. असावरी ने तंज कसते हुए कहा, “क्या पैसा अब देशभक्ति तय करता है?” गुजरात के भावनगर निवासी सावन परमार, जिन्होंने हमले में अपने पिता और भाई को खोया, उन्होंने भी गुस्सा जताया और कहा कि इस मैच की खबर सुनकर उनका दिल टूट गया.

शिवसेना-यूबीटी का सड़क पर विरोध

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना-यूबीटी ने भी इस मैच के खिलाफ प्रदर्शन किया. मुंबई में महिला कार्यकर्ताओं ने सिंदूर के साथ प्रदर्शन किया और ऐलान किया कि वे प्रधानमंत्री मोदी को सिंदूर भेजेंगी, ताकि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले.

भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा रोमांच और जज़्बात का खेल रहा है, लेकिन इस बार मामला अलग है. आतंकवादी हमलों की ताज़ा यादों और राजनीतिक विरोध ने इस मुकाबले को विवादों में डाल दिया है. अब देखने वाली बात यह होगी कि मैदान के अंदर यह जंग कैसी होती है और मैदान के बाहर इसका राजनीतिक असर कहां तक पहुंचता है.

संबंधित ख़बरें
PM Modi

6,300 करोड़ का तोहफा! असम से PM मोदी का बड़ा ऐलान, कांग्रेस पर जमकर बरसे

Shardiya Navratri 2025

Shardiya Navratri 2025: 9 नहीं इस बार 10 दिन की होगी नवरात्रि, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व!

Ind vs Pak Asia Cup

IND vs PAK: एशिया कप का महामुकाबला आज, देखें कब और कहां देख सकते सकतें हैं Live

image
Most Viewed
Todays Weather 13 March update rain relief from heat in delhi north india

Todays Weather 13 March: गर्मी के बीच अचानक बदला मौसम का मिजाज! दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

supreme court concern over mandatory menstrual leave impact on women jobs

'कंपनी महिलाओं को...', देशभर में मेन्स्ट्रुअल लीव की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने कही ऐसी बात...!

dhurandhar 2 paid previews record ticket sales will it cross 100 crore opening

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले पार्ट को भी छोड़ा पीछे, प्रीव्यू शोज में कमाएं करोड़ों

akshay kumar 2026 horror comedy big bang special movies

‘भूत बंगला’ से पहले जरूर देखें अक्षय कुमार की ये हॉरर कॉमेडी, तीसरी है लाजवाब

रोजाना 8 घंटे AC चलाने पर बिजली बिल कितना बढ़ेगा? जानें 5 स्टार vs 3 स्टार AC का अंतर...!

SRH Controversy

SRH पर फूटा फैंस का गुस्सा! पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर मचा बवाल, AI फोटो ने बढ़ाई मुश्किलें

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home