• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Viral

पांचवें टेस्ट में बेन डकेट ने खेला ऐसा 'उल्टा' शॉट, देखकर रह गए सब हैरान, देखें Viral Video

भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच में इंग्लिश ओपनर बेन डकेट ने चौथे ओवर में रिवर्स रैम्प शॉट से अनोखा छक्का लगाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. आक्रामक शुरुआत के बाद भारतीय गेंदबाज आकाशदीप ने उन्हें आउट कर बदला लिया.

  • Samachaar Desk | 01 Aug 2025 07:58 PM
पांचवें टेस्ट में बेन डकेट ने खेला ऐसा 'उल्टा' शॉट, देखकर रह गए सब हैरान, देखें Viral Video

भारत और इंग्लैंड के बीच केनिंग्टन ओवल में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट ने ऐसा शॉट खेला, जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया. डकेट ने चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर एक रिवर्स रैम्प शॉट खेलते हुए छक्का जड़ दिया. ये शॉट न सिर्फ तकनीकी रूप से मुश्किल था, बल्कि टेस्ट क्रिकेट जैसे पारंपरिक फॉर्मेट में ऐसा खेल देखना बेहद असामान्य है. सोशल मीडिया पर डकेट का यह शॉट तेजी से वायरल हो रहा है.

T20 अंदाज में टेस्ट की शुरुआत

बेन डकेट और जैक क्रॉली ने इंग्लैंड की पारी की शुरुआत बेहद आक्रामक अंदाज में की. इन दोनों बल्लेबाजों ने सिर्फ 7 ओवर में ही 50 रन पूरे कर लिए. इस तरह की बल्लेबाजी शैली आमतौर पर टी20 में देखने को मिलती है, लेकिन डकेट ने टेस्ट मैच में भी यही मानसिकता अपनाई.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

आकाशदीप ने लिया बदला

हालांकि डकेट ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए. जब भारत के गेंदबाज आकाशदीप 13वें ओवर में गेंदबाजी करने आए, तो उन्होंने डकेट को उसी रिवर्स स्कूप का बदला लेते हुए आउट कर दिया. आउट करने के बाद आकाशदीप और डकेट के बीच एक हल्की-फुल्की बातचीत भी देखने को मिली, जिसमें आकाशदीप उनके गले में हाथ डालकर कुछ कहते नजर आए.

Test cricket, Ben Duckett’s way ???? #SonySportsNetwork #ENGvIND #NayaIndia #DhaakadIndia #TeamIndia #ExtraaaInnings | @BenDuckett1 pic.twitter.com/W9qco6z5eU

— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 1, 2025

भारत की कमजोर शुरुआत

इससे पहले भारत ने पहली पारी में केवल 224 रन बनाए. पहले दिन भारत ने 6 विकेट पर 204 रन बना लिए थे, लेकिन दूसरे दिन के शुरुआती आधे घंटे में ही टीम ने अपने आखिरी 4 विकेट सिर्फ 20 रन के अंदर गंवा दिए. भारत की ओर से करुण नायर ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए और वे इकलौते बल्लेबाज थे जिन्होंने अर्धशतक लगाया.

बेन डकेट का यह शॉट भले ही एक क्षण के लिए रहा हो, लेकिन यह टेस्ट क्रिकेट में आक्रामकता और रचनात्मकता के नए युग की झलक दिखाता है. यह साबित करता है कि अब टेस्ट मैचों में भी रोमांच की कोई कमी नहीं है.

संबंधित ख़बरें
Sawan Somvar

सावन का आखिरी सोमवार, जानें शुभ संयोग, मुहूर्त और जरूरी उपाय जो बदल सकते हैं आपकी किस्मत

 Punjab on August 15

15 अगस्त को पंजाब के हर जिले में तिरंगा फहराएंगे सीएम भगवंत मान और मंत्री, फरीदकोट में होगा मुख्य समारोह

Kejriwal

केजरीवाल का बड़ा बयान: "पंजाब में पहले मंत्री खुद बेचते थे नशा, अब तस्कर जा रहे हैं जेल"

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home