• Wednesday, Apr 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

केजरीवाल का बड़ा बयान: "पंजाब में पहले मंत्री खुद बेचते थे नशा, अब तस्कर जा रहे हैं जेल"

अरविंद केजरीवाल ने फाजिल्का में कहा कि पहले की पंजाब सरकारों के मंत्री खुद नशा बेचते थे और तस्करों को घर में रखते थे।

  • Saurabh | 01 Aug 2025 07:42 PM
केजरीवाल का बड़ा बयान:

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पंजाब के फाजिल्का में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नशे के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में पहले की सरकारों के कुछ मंत्री खुद ही नशा बेचते थे। ये मंत्री नशा तस्करों को अपने घरों में रखते थे और खुद अपनी गाड़ियों में नशा पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाते थे।

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या एक दिन में नहीं आई। यह पिछले 15-16 सालों से बढ़ती गई है। उन्होंने बताया कि 2007-08 के आसपास पंजाब में नशा फैलना शुरू हुआ और उसके बाद जितनी भी सरकारें आईं, उन्होंने नशा खत्म करने की बजाय इसे बढ़ावा ही दिया। उन्होंने कांग्रेस और अकाली-भाजपा सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

केजरीवाल ने कहा, “कुछ ड्रग्स तस्कर तो विदेशों से आते थे और पुराने नेताओं के घरों में ठहरते थे। उन्होंने नशे के पैसों से आलीशान कोठियां और इमारतें खड़ी कर लीं। अब जब हमारी सरकार आई है, तो हम उन पर बुलडोजर चला रहे हैं।”

उन्होंने बताया कि 2022 में जब पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को मौका दिया, तो उनसे साफ कहा कि अब तक किसी भी सरकार ने नशे के खिलाफ कुछ नहीं किया, अब आप कुछ करके दिखाओ। इसी वादे को निभाते हुए "युद्ध नशे के विरुद्ध" नाम से एक बड़ा अभियान शुरू किया गया।

केजरीवाल ने दावा किया कि पिछले पांच महीनों में इस अभियान के तहत 23,000 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हुई हैं और 15,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि आज का दिन सिर्फ पंजाब ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है क्योंकि अब बच्चों को बचपन से ही नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। अंत में केजरीवाल ने कहा, “हम डरने वाले नहीं हैं। नशे के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी और हम पंजाब को नशा मुक्त बनाकर ही दम लेंगे।”

संबंधित ख़बरें
ChatGpt

अब ChatGPT सिर्फ जवाब नहीं देगा! छात्रों को खुद सोचने पर करेगा मजबूर, 'Study Mode' बदलेगा पढ़ाई का तरीका

Sawan Somvar

सावन का आखिरी सोमवार, जानें शुभ संयोग, मुहूर्त और जरूरी उपाय जो बदल सकते हैं आपकी किस्मत

 Punjab on August 15

15 अगस्त को पंजाब के हर जिले में तिरंगा फहराएंगे सीएम भगवंत मान और मंत्री, फरीदकोट में होगा मुख्य समारोह

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home