• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Viral

फ्रांस की फर्स्ट लेडी ब्रिजिट मैक्रों पर विवाद, यूट्यूबर्स के खिलाफ मानहानि का केस सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा

फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिजिट मैक्रों ने दो यूट्यूबर्स पर मानहानि का मुकदमा दायर किया है. इन यूट्यूबर्स ने दावा किया था कि ब्रिजिट जन्म से पुरुष थीं और लिंग परिवर्तन के बाद इमैनुएल मैक्रों से शादी की.

  • Samachaar Desk | 14 Jul 2025 08:34 PM
फ्रांस की फर्स्ट लेडी ब्रिजिट मैक्रों पर विवाद, यूट्यूबर्स के खिलाफ मानहानि का केस सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा

फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिजिट मैक्रों एक बार फिर से विवादों में हैं. दो यूट्यूबर्स द्वारा किए गए सनसनीखेज दावे के बाद ब्रिजिट ने फ्रांस की सर्वोच्च अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया है. इन यूट्यूबर्स ने एक वीडियो में यह दावा किया था कि ब्रिजिट जन्म से एक पुरुष थीं और बाद में लिंग परिवर्तन कर इमैनुएल मैक्रों से शादी की. इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे फ्रांस में यह मामला तूल पकड़ गया, और अब यह विवाद कानूनी मोड़ पर पहुंच गया है.

क्या है पूरा मामला?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिजिट अक्सर अपने उम्र के फासले को लेकर चर्चा में रहते हैं—जहां मैक्रों 47 वर्ष के हैं, वहीं ब्रिजिट की उम्र 72 वर्ष है. लेकिन यह नया विवाद उनके व्यक्तिगत जीवन के एक और पहलू को लेकर उठा है. यूट्यूबर्स अमंडाइन रॉय और नताशा रे ने एक वीडियो में दावा किया कि ब्रिजिट मैक्रों असल में "जीन-मिशेल ट्रोग्नेक्स" नामक पुरुष थीं, जिन्होंने लिंग परिवर्तन के बाद ब्रिजिट के रूप में नई पहचान अपनाई.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

पहले भी हुई थी सुनवाई

इस मामले में पहले ब्रिजिट ने निचली अदालत में केस दर्ज करवाया था. उस समय अदालत ने दोनों महिलाओं पर कुल 13 हजार यूरो का जुर्माना लगाया था, जिसमें 8 हजार यूरो ब्रिजिट और 5 हजार यूरो उनके भाई को देने का आदेश था. हालांकि पेरिस की एक अदालत ने बाद में इस सजा को माफ कर दिया.

अब सुप्रीम कोर्ट में मामला

सजा माफ होने के बाद ब्रिजिट और उनके भाई ने फ्रांस की सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटाया है. यह केस अब एक प्रतिष्ठा और निजता से जुड़ा हुआ मुद्दा बन गया है. इससे साफ है कि सार्वजनिक जीवन में अफवाहें और गलत सूचनाएं किस हद तक असर डाल सकती हैं.

ब्रिजिट और मैक्रों हमेशा सुर्खियों में

ब्रिजिट और इमैनुएल मैक्रों का रिश्ता शुरू से ही विवादों और चर्चाओं में रहा है, खासकर उनके उम्र के फासले को लेकर. पहले भी एक वायरल वीडियो में मैक्रों को प्लेन में थप्पड़ मारने की खबर आई थी, जिस पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी टिप्पणी की थी.

यह केस केवल एक पर्सनल अटैक नहीं, बल्कि यह सवाल उठाता है कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहें किसी की भी छवि को किस कदर नुकसान पहुंचा सकती हैं.

संबंधित ख़बरें
Periods

पीरियड्स में भूलकर भी न करें ये 3 एक्सरसाइज, वरना बढ़ सकता है दर्द

Trimbakeshwar Jyotirling

जब गौहत्या का झूठा इल्जाम बना वरदान! पढ़ें त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग की चमत्कारी कथा

Jio Data Plans

Jio का धमाका, 84 दिनों वाले प्लान्स में मिल रहा है फ्री 5G डेटा, OTT सब्सक्रिप्शन और ढेर सारे फायदे

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home