• Friday, Apr 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

पीरियड्स में भूलकर भी न करें ये 3 एक्सरसाइज, वरना बढ़ सकता है दर्द

पीरियड्स के दौरान हल्की-फुल्की एक्सरसाइज फायदेमंद हो सकती है, लेकिन हाई इंटेंसिटी वर्कआउट, वेट लिफ्टिंग और अधिक साइकलिंग जैसी भारी एक्सरसाइज से बचना चाहिए. ये गतिविधियां दर्द, चक्कर और ब्लीडिंग बढ़ा सकती हैं.

  • Samachaar Desk | 14 Jul 2025 06:53 PM
पीरियड्स में भूलकर भी न करें ये 3 एक्सरसाइज, वरना बढ़ सकता है दर्द

महिलाओं के लिए पीरियड्स एक नेचुरल लेकिन चुनौतीपूर्ण समय होता है. इस दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे थकान, पेट दर्द, मूड स्विंग्स, मतली और कमजोरी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. ऐसे में अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करनी चाहिए या नहीं.

विशेषज्ञों के अनुसार, पीरियड्स में हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जैसे वॉकिंग, स्ट्रेचिंग या योग करने से शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन रिलीज होता है, जो नेचुरल पेनकिलर की तरह काम करता है और दर्द से राहत दिलाता है. लेकिन, कई बार महिलाएं अनजाने में कुछ ऐसी एक्सरसाइज कर बैठती हैं, जो ना सिर्फ पीरियड्स के लक्षणों को और गंभीर बना देती हैं, बल्कि सेहत पर भी नकारात्मक असर डालती हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

हाई इंटेंसिटी वर्कआउट (HIIT)

पीरियड्स के समय शरीर पहले से ही थका हुआ और कमजोर होता है. ऐसे में हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करना शरीर पर अतिरिक्त दबाव डालता है. इससे ब्लीडिंग ज्यादा हो सकती है, पेट में मरोड़ और ऐंठन की समस्या बढ़ सकती है और हार्मोनल असंतुलन भी हो सकता है. इसलिए इस समय आरामदायक और हल्की एक्सरसाइज को ही चुनें.

अत्यधिक साइकलिंग और इन्वर्जन योगासन

इस दौरान ज्यादा देर तक साइकलिंग करने से भी पेट की मांसपेशियों पर दबाव बढ़ता है और दर्द की शिकायत हो सकती है. वहीं, शीर्षासन जैसे उल्टे योगासन करने से ब्लड फ्लो प्रभावित हो सकता है और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे आसनों से दूर रहना ही बेहतर होता है.

वेट लिफ्टिंग

पीरियड्स के दौरान वेट लिफ्टिंग जैसी भारी एक्सरसाइज करने से पेट और पीठ की मांसपेशियों पर अत्यधिक दबाव पड़ता है, जिससे दर्द और ऐंठन की स्थिति बढ़ सकती है. यह गर्भाशय की मांसपेशियों पर भी असर डाल सकता है.

पीरियड्स के दौरान हेल्दी और एक्टिव रहना जरूरी है, लेकिन अपनी बॉडी की लिमिट्स को समझते हुए ही एक्सरसाइज करें. किसी भी नई या भारी एक्सरसाइज को शुरू करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.

(Disclaimer: यह स्टोरी सामान्य जानकारियों पर आधारित है. किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या में विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.)

संबंधित ख़बरें
Shubhanshu Shukla

भारत के अंतरिक्ष मिशन में नया इतिहास, शुभांशु शुक्ला की धरती पर वापसी शुरू

Bikram Singh Majithia

बिक्रम सिंह मजीठिया जेल बैरक बदलने की मांग पर अब 17 जुलाई को सुनवाई होगी

दिल्ली के विकास के लिए क्या है बीजेपी सरकार का प्लान, सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा?

दिल्ली के विकास के लिए क्या है बीजेपी सरकार का प्लान, सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home