• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

टर्बन टॉरनेडो फौजा सिंह का अंतिम सफर: 114 वर्षीय धावक को दी जाएगी अंतिम विदाई, CM भगवंत मान होंगे शामिल

भारत और दुनिया में अपने अनोखे जज़्बे, फिटनेस और लंबी उम्र के लिए मशहूर 'टर्बन टॉरनेडो', 'रनिंग बाबा' और 'सिख सुपरमैन' के नाम से पहचाने जाने वाले मास्टर एथलीट फौजा सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे. 114 वर्ष की आयु में उनका निधन एक सड़क हादसे में हो गया.

  • Golu Dwivedi | 20 Jul 2025 01:09 PM
टर्बन टॉरनेडो फौजा सिंह का अंतिम सफर: 114 वर्षीय धावक को दी जाएगी अंतिम विदाई, CM भगवंत मान होंगे शामिल

भारत और दुनिया में अपने अनोखे जज़्बे, फिटनेस और लंबी उम्र के लिए मशहूर 'टर्बन टॉरनेडो', 'रनिंग बाबा' और 'सिख सुपरमैन' के नाम से पहचाने जाने वाले मास्टर एथलीट फौजा सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे. 114 वर्ष की आयु में उनका निधन एक सड़क हादसे में हो गया. अब रविवार को उनका अंतिम संस्कार जालंधर के उनके पैतृक गांव ब्यास में दोपहर 12 बजे किया जाएगा. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और अन्य वरिष्ठ नेता अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे.

फौजा सिंह की असामयिक मौत ने ना सिर्फ पंजाब को, बल्कि पूरी दुनिया के उन लाखों लोगों को झकझोर दिया है जो उन्हें एक प्रेरणा स्रोत मानते थे. सड़क हादसे में उनके निधन से पूरा राज्य शोकाकुल है. उनका जीवन हर उस इंसान के लिए मिसाल था जो उम्र को सिर्फ एक नंबर मानता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

हाईवे हादसे में गई एथलीट की जान

14 जुलाई को जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे के पास स्थित गांव ब्यास पिंड में सुबह की सैर के दौरान फौजा सिंह को एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने टक्कर मार दी। यह गाड़ी एनआरआई अमृतपाल सिंह ढिल्लों चला रहा था, जो हाल ही में कनाडा से आया था. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही फौजा सिंह की जान चली गई. पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गाड़ी के टूटे हुए हिस्सों को घटनास्थल से बरामद किया और आसपास के CCTV फुटेज खंगालकर आरोपी तक पहुंच गई.

आरोपी एनआरआई गिरफ्तार

SSP हरविंदर सिंह विर्क ने बताया, 'हमें घटनास्थल से फॉर्च्यूनर का टूटा हुआ हिस्सा मिला था. एजेंसी से जांच करवाने के बाद गाड़ी का मॉडल कंफर्म हुआ. हाईवे से गुजरने वाली 40 से ज्यादा गाड़ियों के फुटेज खंगाले गए और अंततः वही गाड़ी ट्रेस कर ली गई, जिससे हादसा हुआ था. आरोपी की पहचान कपूरथला के अठौली गांव निवासी वरिंदर सिंह की गाड़ी से हुई, जिसे हाल ही में कनाडा से लौटे एनआरआई अमृतपाल सिंह ढिल्लों ने खरीदा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

'पिता ने कभी खाना खाकर आराम नहीं किया'

फौजा सिंह के बेटे हरविंदर सिंह ने कहा कि 'पिता को सैर करना बेहद पसंद था. एक एथलीट की जिंदगी ऐसी ही होती है. उन्होंने हमेशा जिंदगी को अनुशासित और सक्रिय बनाए रखा. लेकिन जिस रास्ते पर वे हमेशा फिटनेस की प्रेरणा बनने निकलते थे, वहीं किसी की लापरवाही ने उन्हें छीन लिया. उन्होंने बताया कि कनाडा और इंग्लैंड से सभी रिश्तेदार पंजाब पहुंच चुके हैं और अब रविवार को फौजा सिंह का अंतिम संस्कार सम्मान के साथ किया जाएगा.

कौन थे फौजा सिंह?

फौजा सिंह ने 90 की उम्र में दौड़ना शुरू किया और 100 साल की उम्र तक कई मैराथन में हिस्सा लिया. वे लंदन मैराथन, टोरंटो मैराथन, न्यूयॉर्क और हांगकांग जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों का हिस्सा बने. उनका जीवन इस बात का प्रमाण था कि इच्छाशक्ति, अनुशासन और फिटनेस के बल पर हर उम्र में असाधारण लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, 'फौजा सिंह सिर्फ पंजाब ही नहीं, बल्कि पूरे देश का गौरव थे. उनका जीवन एक जीवित किंवदंती था. उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर हम एक युग को श्रद्धांजलि देंगे.

टैग्स:
  • Bhagwant Mann
संबंधित ख़बरें
by election

पंजाब में फिर से उपचुनाव की सुगबुगाहट! एक साल में 5 सीटें खाली, अब उपचुनाव तय?

Dr. Ritesh Kalra

डॉक्टर दवा के बदले करता था सेक्स की डिमांड, अमेरिका में भारतीय डॉक्टर ने खोल दी मेडिकल गंदगी की सारी परतें

bhagwant mann

पंजाबियों को पढ़ने का तोहफा! 2.80 करोड़ की लाइब्रेरी क्रांति शुरू, भगवंत मान ने किया जनता को समर्पित

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home