• Wednesday, Apr 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाबियों को पढ़ने का तोहफा! 2.80 करोड़ की लाइब्रेरी क्रांति शुरू, भगवंत मान ने किया जनता को समर्पित

पंजाब सरकार ने एक बड़ी पहल के तहत ग्रामीण युवाओं को शिक्षा और ज्ञान से जोड़ने के लिए बरनाला जिले में आठ आधुनिक पुस्तकालयों की सौगात दी है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खुद इन सार्वजनिक पुस्तकालयों का उद्घाटन किया.

  • Golu Dwivedi | 20 Jul 2025 12:57 PM
 पंजाबियों को पढ़ने का तोहफा! 2.80 करोड़ की लाइब्रेरी क्रांति शुरू, भगवंत मान ने किया जनता को समर्पित

पंजाब सरकार ने एक बड़ी पहल के तहत ग्रामीण युवाओं को शिक्षा और ज्ञान से जोड़ने के लिए बरनाला जिले में आठ आधुनिक पुस्तकालयों की सौगात दी है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खुद इन सार्वजनिक पुस्तकालयों का उद्घाटन किया और कहा कि यह पहल युवाओं के भविष्य को संवारने की दिशा में एक मजबूत कदम है. इन सभी पुस्तकालयों का निर्माण कुल 2.80 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है.

मुख्यमंत्री ने बताया कि ये पुस्तकालय भदौड़ और महल कलां विधानसभा क्षेत्रों के शहिणा, धौला, तलवंडी, मझूके, कुत्बा, दीवाना, वजीदके कलां और ठुलीवाल गांवों में स्थापित किए गए हैं. हर पुस्तकालय पर लगभग 35 लाख रुपये का खर्च किया गया है और इन्हें आधुनिक तकनीकों और सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अब गांव में ही मुमकिन

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इन पुस्तकालयों का उद्देश्य युवाओं में पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित करना है, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें. पुस्तकालयों में इंटरनेट, कंप्यूटर, समसामयिक साहित्य, और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी विशेष पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं. इन पुस्तकालयों ने विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने की एक नई आशा जगाई है। अब कोई भी छात्र शहर जाए बिना, अपने गांव में रहकर भी वैश्विक ज्ञान हासिल कर सकेगा.

आत्मनिर्भर पंजाब के लिए ज्ञान की नींव मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह पहल न केवल छात्रों के बौद्धिक स्तर को ऊंचा उठाएगी, बल्कि वे आत्मनिर्भर बनकर राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में भागीदार बनेंगे. पुस्तकालय युवाओं को अधिकारी, वैज्ञानिक, डॉक्टर, टेक्नोक्रेट और अन्य शीर्ष पदों तक पहुँचने का अवसर देंगे.इससे वे देश और समाज की सेवा कर सकेंगे.

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन पुस्तकालयों को वाई-फाई, सोलर एनर्जी, डिजिटल-एनालॉग तकनीक, और समकालीन संसाधनों से लैस किया गया है.इनमें पाठ्यक्रम आधारित पुस्तकें, विश्व साहित्य के चयनित ग्रंथ और दुर्लभ किताबें भी उपलब्ध हैं जो पुस्तक प्रेमियों और छात्रों दोनों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं. पुस्तकालय ज्ञान और साहित्य का सच्चा खजाना हैं। इसमें संग्रहित दुर्लभ पुस्तकें विद्यार्थियों के लिए अमूल्य धरोहर हैं.

गांवों से निकलेंगे 'हीरे', जो रचेंगे इतिहास मुख्यमंत्री ने आशा जताई कि ये पुस्तकालय पंजाब के युवाओं को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक बनेंगे.उन्होंने कहा कि इस कदम से गांवों से भी वो ‘हीरे’ निकलेंगे जो आने वाले वर्षों में पूरे देश का नाम रोशन करेंगे.

टैग्स:
  • Bhagwant Mann
संबंधित ख़बरें
Himachal tribal traditions

एक दुल्हन दो दूल्हे! हिमाचल में दो भाइयों ने की एक ही लड़की से शादी, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

by election

पंजाब में फिर से उपचुनाव की सुगबुगाहट! एक साल में 5 सीटें खाली, अब उपचुनाव तय?

Dr. Ritesh Kalra

डॉक्टर दवा के बदले करता था सेक्स की डिमांड, अमेरिका में भारतीय डॉक्टर ने खोल दी मेडिकल गंदगी की सारी परतें

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home