• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब के हाईवे अब दिखेंगे फूलों से गुलजार! वन मंत्री ने किया पायलट प्रोजेक्ट का एलान

पंजाब सरकार ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए हाईवे किनारे हरियाली बढ़ाने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। वन एवं वन्य जीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने सोमवार को एक विशेष पायलट प्रोजेक्ट की घोषणा की

  • Golu Dwivedi | 18 Jul 2025 06:19 PM
पंजाब के हाईवे अब दिखेंगे फूलों से गुलजार! वन मंत्री ने किया पायलट प्रोजेक्ट का एलान

पंजाब सरकार ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए हाईवे किनारे हरियाली बढ़ाने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। वन एवं वन्य जीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने सोमवार को एक विशेष पायलट प्रोजेक्ट की घोषणा की, जिसके तहत राज्य के पांच जिलों में हाईवे के दोनों तरफ फूलों वाले पौधे लगाए जाएंगे.

इस योजना का उद्देश्य न केवल राज्य को हराभरा बनाना है, बल्कि स्थानीय लोगों को रोज़गार के अवसर भी देना है. मंत्री ने बताया कि पौधारोपण के साथ-साथ उनकी देखरेख के लिए निगरानी तंत्र और बाड़ लगाने की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि पौधों को आवारा पशुओं से बचाया जा सके.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

पहले चरण में 5 जिलों में लागू होगी योजना

मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत पांच जिलों रोपड़ (विशेष रूप से श्री आनंदपुर साहिब), शहीद भगत सिंह नगर (खटकड़ कलां क्षेत्र), संगरूर, पठानकोट और अमृतसर – से की जाएगी. इन जिलों के प्रमुख हाईवे किनारे दाएं-बाएं दोनों तरफ 500 मीटर की दूरी तक 5, 6 और 7 फुट ऊंचाई वाले फूलों वाले पौधे लगाए जाएंगे.

कमेटी रखेगी निगरानी

इस प्रोजेक्ट की प्रभावी निगरानी के लिए एक राज्य स्तरीय विशेष कमेटी बनाई गई है. यह कमेटी समय-समय पर योजना की प्रगति की समीक्षा करेगी और आवश्यक दिशा-निर्देश भी देगी, जिससे पौधों की वृद्धि, फूलों की गुणवत्ता और देखरेख सुनिश्चित की जा सके.

आवारा जानवरों से सुरक्षा के लिए fencing

वन मंत्री ने स्पष्ट किया कि "पौधों की रक्षा के लिए बाड़ लगाई जाएगी ताकि आवारा पशुओं से नुकसान न हो. साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पौधे ठीक से बढ़ें और मौसम के अनुसार फूलें. इस परियोजना का एक और सकारात्मक पहलू यह है कि यह ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत कार्यरत लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा.

पौधारोपण, सिंचाई, देखरेख और सुरक्षा के कार्यों में बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ा जाएगा. मंत्री ने कहा, “यह योजना केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि हरियाली को सहेजने और वातावरण को ताजा रखने की दिशा में एक मजबूत कदम होगी.

संबंधित ख़बरें
शमी

हसीन जहां एक बार फिर विवादों में, पड़ोसी ने लगाए हमले और साजिश के गंभीर आरोप

गाजियाबाद

गाजियाबाद में श्रावण माह में नॉनवेज बेचने पर बवाल. इंदिरापुरम के KFC में घुसे हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता

 नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी की 27 जुलाई को पंजाब को करोड़ों की सौगात, उड़ान को मिलेगी नई ऊंचाई

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home