• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Uttar Pradesh

गाजियाबाद में श्रावण माह में नॉनवेज बेचने पर बवाल. इंदिरापुरम के KFC में घुसे हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता

गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता अचानक एक KFC आउटलेट में घुस गए। इन कार्यकर्ताओं ने श्रावण मास के दौरान मांसाहारी भोजन पर रोक लगाने की मांग करते हुए हंगामा किया और स्टाफ को दुकान बंद करने के लिए मजबूर किया.

  • Golu Dwivedi | 18 Jul 2025 05:44 PM
गाजियाबाद में श्रावण माह में नॉनवेज बेचने पर बवाल. इंदिरापुरम के KFC में घुसे हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता

गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता अचानक एक KFC आउटलेट में घुस गए। इन कार्यकर्ताओं ने श्रावण मास के दौरान मांसाहारी भोजन पर रोक लगाने की मांग करते हुए हंगामा किया और स्टाफ को दुकान बंद करने के लिए मजबूर किया. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कार्यकर्ता किस तरह से आउटलेट में घुसते हैं और कर्मचारियों से तीखी बहस करते हैं.

यह पूरा विवाद श्रावण माह के धार्मिक महत्व से जुड़ा है. हिंदू धर्म में श्रावण मास को अत्यंत पवित्र माना जाता है और इस दौरान अधिकांश श्रद्धालु शाकाहार का पालन करते हैं. कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस पवित्र महीने में मांसाहारी भोजन परोसना 'सनातनी मूल्यों का अपमान' है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

वीडियो में दिखा पूरा घटनाक्रम

Times Now के अनुसार, सामने आए विजुअल्स में यह स्पष्ट देखा जा सकता है कि कार्यकर्ता किस तरह से आउटलेट के भीतर दाखिल होते हैं और स्टाफ से कहासुनी करते हैं. इसके बाद दुकान के शटर नीचे कर दिए जाते हैं. हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कहा, 'श्रावण मास में मांस परोसना सनातन धर्म का अपमान है. यह हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है और इसे हरगिज़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

पहले भी उठ चुकी है ऐसी मांग

इससे पहले दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने कांवड़ यात्रा के दौरान मीट की दुकानों को बंद करने की अपील की थी, हालांकि यह अपील रेस्तरां या फूड चेन पर लागू नहीं होती थी. वहीं, विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने भी हाल ही में "सनातनी सर्टिफिकेट" अभियान शुरू किया है, जिसमें केवल शाकाहारी भोजन परोसने वाले रेस्टोरेंट्स को मान्यता दी जा रही है.

VHP का तर्क: 'धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है'

VHP का कहना है कि "श्रावण जैसे पवित्र महीनों में मांसाहारी भोजन की बिक्री धार्मिक आस्थाओं का अपमान है. यह सनातनी परंपराओं और संस्कृति के खिलाफ है. अब तक न तो KFC प्रबंधन और न ही स्थानीय प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं.

संबंधित ख़बरें
Golden Temple

गोल्डन टेंपल को मिली बम धमकी, CM भगवंत मान ने कहा – अफवाहों से रहें सावधान, सुरक्षा पुख्ता

 बौद्ध भिक्षुओं से यौन संबंध, फिर ब्लैकमेलिंग! हुस्न के जाल में फंसाकर बताती थी खुद गर्भवती, अब सलाखों के पीछे

बौद्ध भिक्षुओं से यौन संबंध, फिर ब्लैकमेलिंग! हुस्न के जाल में फंसाकर बताती थी खुद गर्भवती, अब सलाखों के पीछे

शमी

हसीन जहां एक बार फिर विवादों में, पड़ोसी ने लगाए हमले और साजिश के गंभीर आरोप

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home