• Saturday, May 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब कांग्रेस में बड़ा बवाल! चन्नी गुट के 35 नेताओं की दिल्ली को चिट्ठी, 2027 से पहले पार्टी में मचा घमासान

Punjab News: पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के गुट से जुड़े करीब 35 नेताओं ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को चिट्ठी लिखकर मुलाकात का समय मांगा है.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 20 Jan 2026 01:32 PM
पंजाब कांग्रेस में बड़ा बवाल! चन्नी गुट के 35 नेताओं की दिल्ली को चिट्ठी, 2027 से पहले पार्टी में मचा घमासान

Punjab News: पंजाब कांग्रेस इन दिनों अंदरूनी खींचतान के दौर से गुजर रही है. पार्टी के अंदर चल रही इस उथल—पुथल के बीच अब बड़ा राजनीतिक कदम सामने आया है. कांग्रेस के करीब 35 नेताओं ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को चिट्ठी लिखकर उनसे मुलाकात का समय मांगा है. बताया जा रहा है कि ये सभी नेता पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के गुट से जुड़े हुए हैं. नेताओं का कहना है कि वे पंजाब में पार्टी की मौजूदा स्थिति और जमीनी सच्चाई से शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराना चाहते हैं.

चिट्ठी गोपनीय, लेकिन हस्ताक्षरों की पुष्टि

हालांकि यह चिट्ठी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन इसके अस्तित्व और महत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ‘किक्की’ ढिल्लों ने दावा किया है कि इस चिट्ठी पर कांग्रेस के कई पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री के हस्ताक्षर हैं. उन्होंने यह भी साफ किया कि इस पत्र पर चरणजीत सिंह चन्नी के हस्ताक्षर नहीं हैं, लेकिन जिन नेताओं ने हस्ताक्षर किए हैं, वे चन्नी के करीबी माने जाते हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

किन-किन नेताओं को भेजी गई चिट्ठी

सूत्रों के मुताबिक यह चिट्ठी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच चुकी है. इसे लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल को भेजा गया है. चिट्ठी लिखने वाले नेताओं का कहना है कि इसका मकसद किसी नेता का विरोध करना नहीं है, बल्कि पार्टी के भीतर संवाद स्थापित करना और जमीनी हकीकत सामने रखना है.

चन्नी के वीडियो से खुली अंदरूनी कलह

इस पूरे घटनाक्रम के बीच चरणजीत सिंह चन्नी का एक वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई. इस वीडियो में चन्नी ने पार्टी में दलित समुदाय को पर्याप्त प्रतिनिधित्व न मिलने का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि पंजाब में दलित आबादी करीब 35 से 38 प्रतिशत है, लेकिन इसके बावजूद पार्टी के शीर्ष पदों पर उनका प्रतिनिधित्व नजर नहीं आता.

सफाई भी दी, सियासत भी गरमाई

चन्नी ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी बात किसी जाति या समुदाय के खिलाफ नहीं थी. उनका कहना है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और दुर्भावनापूर्ण तरीके से प्रचारित किया गया. इसी बीच भाजपा नेता कुलजीत सिंह ढिल्लों ने चन्नी को भाजपा में शामिल होने का न्योता देकर सियासी माहौल को और गरमा दिया है.

2027 चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी परीक्षा

गौरतलब है कि पंजाब में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में कांग्रेस के भीतर यह हलचल संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है. अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व इस चिट्ठी और अंदरूनी असंतोष को किस तरह संभालता है.

संबंधित ख़बरें
image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home