• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

'देशभक्ति' के नाम पर चल रही है सियासत? दिलजीत दोसांझ पर पाकिस्तान विवाद पर क्या बोले भगवंत मान?

पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी नई फिल्म सरदार जी 3 को लेकर विवादों में हैं. पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के साथ काम करने को लेकर उन पर देश विरोधी होने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

  • Golu Dwivedi | 09 Jul 2025 12:53 PM
 'देशभक्ति' के नाम पर चल रही है सियासत? दिलजीत दोसांझ पर पाकिस्तान विवाद पर क्या बोले भगवंत मान?

पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी नई फिल्म सरदार जी 3 को लेकर विवादों में हैं. पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के साथ काम करने को लेकर उन पर देश विरोधी होने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिलजीत के समर्थन में सामने आए हैं.

मुख्यमंत्री ने इस विवाद को अनुचित ठहराया और स्पष्ट किया कि यह फिल्म उस समय शूट की गई थी जब पहलगाम आतंकी हमला नहीं हुआ था. उन्होंने सवाल किया कि जब पाकिस्तानी क्रिकेट टीम भारत खेलने आएगी, तब क्या वह स्वीकार्य होगा?

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

भगवंत मान ने किया विवाद पर बचाव

एक जनसभा को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि पहलगाम की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन यह फिल्म उससे बहुत पहले शूट की गई थी. उस पाकिस्तानी कलाकार ने काम इसलिए किया क्योंकि हमारी संस्कृति एक जैसी है और वे भी पंजाबी बोलते हैं. आज दिलजीत को देशद्रोही कहा जा रहा है. कल जब पाकिस्तानी क्रिकेट टीम खेलने आएगी तो क्या वो ठीक होगा?

विवाद का कारण: पाकिस्तानी अभिनेत्री के साथ कास्टिंग

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 का ट्रेलर 22 जून को रिलीज़ हुआ था, जिसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर को मुख्य भूमिका में दिखाया गया. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर दिलजीत को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. फिल्म की रिलीज़ 27 जून को दुनिया भर में हुई, लेकिन भारत में इसकी स्क्रीनिंग रोक दी गई, जिसके पीछे "मौजूदा हालात" का हवाला दिया गया.

निर्माताओं की सफाई: "हम पहले ही शूट कर चुके थे" फिल्म के निर्माताओं ने बयान जारी करते हुए कहा, यह फिल्म मौजूदा हालात से बहुत पहले शूट की जा चुकी थी। पहलगाम हमले के बाद किसी भी पाकिस्तानी कलाकार को साइन नहीं किया गया।. उन्होंने यह भी जोड़ा कि "जनभावनाओं का सम्मान करते हुए फिल्म को भारत में रिलीज़ नहीं किया गया। हम देशवासियों के साथ खड़े हैं और समय अनुकूल होने तक कोई प्रमोशनल कंटेंट जारी नहीं करेंगे.

विरोध की आग: FWICE ने की कड़ी मांगें

हालांकि सफाई के बावजूद, दिलजीत के खिलाफ विरोध बढ़ता जा रहा है. फ़ेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ (FWICE) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सरदार जी 3 पर बैन लगाने और दिलजीत का पासपोर्ट व नागरिकता रद्द करने की मांग की है. गायक मीका सिंह और बी प्राक समेत कई कलाकारों ने पाकिस्तानी कलाकार को साइन करने के फैसले को "असंवेदनशील और गलत समय पर लिया गया कदम बताया. वहीं सोशल मीडिया पर फैंस दो धड़ों में बंट गए हैं. कुछ दिलजीत को समर्थन दे रहे हैं, जबकि कई उन्हें "राष्ट्रभावना की अनदेखी" का दोषी ठहरा रहे हैं.

पाकिस्तान में रिकॉर्ड तोड़ कमाई

बावजूद विवादों के, सरदार जी 3 ने पाकिस्तान में रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पाकिस्तान में पहले दिन ही 3.5 करोड़ पाकिस्तानी रुपये की कमाई की. जो अब तक वहां किसी भी भारतीय फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग है. इससे पहले यह रिकॉर्ड सलमान खान की सुल्तान के नाम था, जिसने पहले दिन 3.4 करोड़ PKR कमाए थे.

संबंधित ख़बरें
govinda

गोविंदा ने सालों तक छुपाई शादी और बेटी की सच्चाई, पत्नी को कमरे में रखा 'कैद' – जानिए आखिर क्यों!

गुजरात में पुल टूटा या सिस्टम? वडोदरा में 9 की मौत, गाड़ियां मही नदी में समाईं!

गुजरात में पुल टूटा या सिस्टम? वडोदरा में 9 की मौत, गाड़ियां मही नदी में समाईं!

bhagwant mann

पंजाब में AAP की ऐतिहासिक पहल: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' से हर परिवार को मिलेगा ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home