• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब में AAP की ऐतिहासिक पहल: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' से हर परिवार को मिलेगा ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज

पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए मंगलवार को 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का शुभारंभ किया. इस योजना के अंतर्गत राज्य के हर परिवार को सालाना ₹10 लाख तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज मिलेगा.

  • Golu Dwivedi | 09 Jul 2025 12:43 PM
पंजाब में AAP की ऐतिहासिक पहल: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' से हर परिवार को मिलेगा ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज

पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए मंगलवार को 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का शुभारंभ किया. इस योजना के अंतर्गत राज्य के हर परिवार को सालाना ₹10 लाख तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज मिलेगा. वह भी बिना किसी आय सीमा के.

इस महत्वाकांक्षी योजना की औपचारिक शुरुआत मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ के सेक्टर 35 में आयोजित एक जनसभा में की। केजरीवाल ने इसे पंजाब के तीन करोड़ नागरिकों के लिए 'स्वास्थ्य का अधिकार' करार दिया.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

2 अक्टूबर से लागू होगी योजना, होंगे नामांकन कैंप

अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि यह योजना 2 अक्टूबर से पूरी तरह लागू होगी. इसके बाद पूरे राज्य में नामांकन शिविर लगाए जाएंगे, जहां लोग इस योजना में पंजीकरण करवा सकेंगे. योजना का लाभ लेने के लिए सेवाकेंद्रों या कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSC) में जाकर स्वास्थ्य कार्ड बनवाए जा सकते हैं. साथ ही, लोग आधार कार्ड या वोटर आईडी के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण भी कर सकते हैं.

पहले ₹5 लाख की सीमा, अब सभी को मिलेगा ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज

केजरीवाल ने बताया कि पहले केवल कुछ पात्र परिवारों को ही ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता था, लेकिन अब यह सीमा दोगुनी कर ₹10 लाख कर दी गई है और राज्य के हर नागरिक को इसमें शामिल किया गया है. चाहे वह सरकारी कर्मचारी हो, पेंशनर हो या आम नागरिक, उन्होंने कहा, "अब पंजाब का हर नागरिक सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी मुफ्त इलाज करवा सकेगा.

पंजाब बना देश का पहला राज्य जहां मुफ्त इलाज

केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जो अपने नागरिकों को मुफ्त इलाज, शिक्षा, बिजली और बस यात्रा जैसी मूलभूत सुविधाएं एक साथ दे रहा है। उन्होंने कहा, "यह वह काम है जो 50 साल पहले हो जाना चाहिए था, लेकिन अफसोस कि इसे कभी प्राथमिकता नहीं दी गई. गुरुओं के संदेश 'सर्बत दा भला' का हवाला देते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह योजना सभी वर्गों के कल्याण के लिए शुरू की गई है. उन्होंने कहा कि अब कोई भी नागरिक सिर्फ पैसों के अभाव में इलाज से वंचित नहीं रहेगा.

शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास में बना नंबर वन पंजाब

मुख्यमंत्री मान और केजरीवाल दोनों ने बताया कि पंजाब की स्थिति अब कई मामलों में देश में सबसे बेहतर हो गई है। केजरीवाल ने बताया कि "2017 में शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब 17वें नंबर पर था, लेकिन आज नेशनल अचीवमेंट सर्वे में पंजाब पहले नंबर पर है. उन्होंने यह भी बताया कि अब तक राज्य में 881 आम आदमी क्लिनिक खोले जा चुके हैं और जल्द ही 200 और क्लिनिक शुरू किए जाएंगे, जहां सभी को मुफ्त इलाज मिलेगा. केजरीवाल ने कहा, 'हमने जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया, बल्कि सरकारी धन की चोरी को रोका और वही पैसा लोगों की भलाई में लगाया. आज पंजाब में एक ईमानदार सरकार है जो आम आदमी की परवाह करती है.

संबंधित ख़बरें
phaalse

हर गर्मी में खाते हैं आप भी ये फल? लेकिन क्या आप जानते हैं किसमें है ज्यादा औषधीय ताकत?

govinda

गोविंदा ने सालों तक छुपाई शादी और बेटी की सच्चाई, पत्नी को कमरे में रखा 'कैद' – जानिए आखिर क्यों!

गुजरात में पुल टूटा या सिस्टम? वडोदरा में 9 की मौत, गाड़ियां मही नदी में समाईं!

गुजरात में पुल टूटा या सिस्टम? वडोदरा में 9 की मौत, गाड़ियां मही नदी में समाईं!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home