• Friday, May 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

गुजरात में पुल टूटा या सिस्टम? वडोदरा में 9 की मौत, गाड़ियां मही नदी में समाईं!

गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, जब पदरा तालुका में स्थित गंभीरा-मुजपुर पुल का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया. इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई

  • Golu Dwivedi | 09 Jul 2025 12:35 PM
गुजरात में पुल टूटा या सिस्टम? वडोदरा में 9 की मौत, गाड़ियां मही नदी में समाईं!

गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, जब पदरा तालुका में स्थित गंभीरा-मुजपुर पुल का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया. इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुल के नीचे गिरने वाले वाहनों में दो ट्रक, एक बोलेरो एसयूवी और एक पिकअप वैन शामिल हैं.

यह पुल आनंद और वडोदरा जिलों को जोड़ता है और सुबह के व्यस्त समय में भारी ट्रैफिक के दौरान यह हादसा हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल गिरने से कुछ क्षण पहले एक जोरदार दरार की आवाज सुनाई दी थी. इसके तुरंत बाद वाहन नदी में समा गए। राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

हादसे में चार वाहन नदी में समाए

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, हादसे के वक्त चार वाहन पुल से गुजर रहे थे, जिनमें दो भारी ट्रक, एक बोलेरो एसयूवी और एक पिकअप वैन शामिल थे. पुल अचानक ढह गया और ये सभी वाहन सीधा मही नदी में गिर पड़े. स्थानीय लोगों और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर राहत अभियान चलाया और अब तक तीन लोगों को जीवित बाहर निकाला गया है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हादसे का मंजर

एक स्थानीय निवासी ने बताया, 'हमने एक तेज आवाज सुनी, जैसे लोहे की कोई चीज टूट रही हो. फिर देखा कि पुल का हिस्सा नीचे गिर गया और वाहन नदी में समा गए. पुलिस, दमकलकर्मी और वडोदरा जिला प्रशासन की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू कर दिया.

विधायक पहुंचे घटनास्थल, जांच के आदेश

पदरा के विधायक चैतन्यसिंह ज़ाला भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. प्रशासन ने इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया है और पुल ढहने के कारणों की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि क्रेन की मदद से नदी में गिरे वाहनों को निकाला जा रहा है और लापता लोगों की तलाश जारी है.

पुल की हालत पहले से खराब, स्थानीयों की चेतावनियां अनसुनी

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह पुल लंबे समय से जर्जर हालत में था और प्रशासन को कई बार इसकी मरम्मत की मांग की गई थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. एक निवासी ने कहा, “गंभीर पुल अब सिर्फ ट्रैफिक के लिए नहीं, आत्महत्या स्थल के रूप में भी बदनाम हो गया है. कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन नजरअंदाज किया गया.

कांग्रेस नेता अमित चावड़ा का ट्वीट

सीनियर कांग्रेस नेता अमित चावड़ा ने हादसे को लेकर सोशल मीडिया पर चिंता जताते हुए लिखा कि गंभीर पुल, जो आनंद और वडोदरा जिलों को जोड़ता है, ढह गया है. कई वाहन नदी में गिर गए हैं और बड़ी संख्या में जानहानि की आशंका है. प्रशासन तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करे और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था करे. इस बड़े हादसे के बाद संभावना है कि गुजरात में इसी तरह के अन्य पुलों की तकनीकी जांच और सुरक्षा ऑडिट कराया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

संबंधित ख़बरें
instagram

कोई नया पोस्ट नहीं, फिर भी चल रही है कमाई! इंस्टाग्राम पर Memorialized अकाउंट का चौंकाने वाला सच

phaalse

हर गर्मी में खाते हैं आप भी ये फल? लेकिन क्या आप जानते हैं किसमें है ज्यादा औषधीय ताकत?

govinda

गोविंदा ने सालों तक छुपाई शादी और बेटी की सच्चाई, पत्नी को कमरे में रखा 'कैद' – जानिए आखिर क्यों!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home