• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

दिल्ली में प्रदूषण का कहर! 50% वर्क फ्रॉम होम सख्ती से लागू, नियम तोड़ा तो होगी बड़ी कार्रवाई

Delhi Air Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच सरकार ने 50% वर्क फ्रॉम होम नियम को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं. मंत्री कपिल मिश्रा ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी. जानें किन विभागों को छूट है.

  • Vineet Sharma | 17 Dec 2025 12:21 PM
दिल्ली में प्रदूषण का कहर! 50% वर्क फ्रॉम होम सख्ती से लागू, नियम तोड़ा तो होगी बड़ी कार्रवाई

दिल्ली में लगातार बिगड़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए रेखा गुप्ता सरकार ने एक बार फिर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. राजधानी की हवा खतरनाक स्तर पर पहुंचने के बाद सरकार ने पहले ही 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम (WFH) सिस्टम लागू किया था. अब इस आदेश को लेकर दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने दोबारा स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि यह नियम हर हाल में पूरी तरह लागू किया जाए.

मंत्री कपिल मिश्रा का सख्त संदेश

मंत्री कपिल मिश्रा ने साफ शब्दों में कहा है कि दिल्ली के सभी सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारी घर से ही काम करेंगे. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस नियम का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए. अगर कोई विभाग या संस्था इस आदेश की अनदेखी करती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा सकती है. सरकार का मानना है कि वर्क फ्रॉम होम से सड़कों पर ट्रैफिक कम होगा और प्रदूषण पर कुछ हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

किन विभागों पर नहीं होगा WFH लागू

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कपिल मिश्रा ने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ आवश्यक सेवाओं को वर्क फ्रॉम होम के दायरे से बाहर रखा गया है. इनमें हेल्थ केयर सेवाएं, अस्पताल, फायर डिपार्टमेंट, जेल, और सार्वजनिक परिवहन जैसी जरूरी सुविधाएं शामिल हैं. इन विभागों में पूरी वर्कफोर्स के साथ काम जारी रहेगा, ताकि आम जनता को किसी तरह की असुविधा न हो. बाकी सभी सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों को 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम नियम का पालन करना अनिवार्य होगा.

GRAP-4 लागू, मजदूरों के लिए राहत का ऐलान

दिल्ली में इस समय ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP-4) लागू है. मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए श्रम विभाग ने भी अहम फैसले लिए हैं. उन्होंने कहा कि GRAP-3 के दौरान 16 दिनों तक निर्माण कार्य बंद रहा था. इस दौरान दिल्ली में पंजीकृत मजदूरों को आर्थिक नुकसान हुआ, जिसे देखते हुए दिल्ली सरकार उनके खातों में सीधे 10,000 रुपये ट्रांसफर करेगी. GRAP-4 खत्म होने के बाद भी इसी पैटर्न पर सहायता जारी रखने की बात कही गई है.

प्रदूषण पर सियासत भी तेज

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरने की कोशिश की, लेकिन मंत्री कपिल मिश्रा ने पलटवार करते हुए AAP पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल हर साल प्रदूषण के गंभीर समय में एक महीने की छुट्टी पर चले जाते थे. वहीं अब एक महिला मुख्यमंत्री लगातार काम कर रही हैं और विपक्ष उनके खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहा है.

जनता की सेहत सरकार की प्राथमिकता

दिल्ली सरकार का कहना है कि मौजूदा फैसलों का मकसद राजनीति नहीं, बल्कि जनता की सेहत को सुरक्षित रखना है. वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर रोक और आर्थिक सहायता जैसे कदम प्रदूषण के असर को कम करने की दिशा में उठाए गए हैं. आने वाले दिनों में सरकार हालात की समीक्षा कर आगे के फैसले ले सकती है, लेकिन फिलहाल WFH नियम को लेकर कोई ढील देने के संकेत नहीं हैं.

संबंधित ख़बरें
coffee

Coffee Side Effects: मेनोपॉज के दौरान कॉफी पीना फायदेमंद है या नुकसानदेह? जानिए पूरी सच्चाई

pollution

दिल्ली नहीं इस राज्य में औसत उम्र में बड़ी गिरावट, हरियाणा भी पीछे नहीं, RBI रिपोर्ट में हुआ खुलासा

youtube

YouTube Monetization: सब्सक्राइबर बढ़ाने की जल्दी में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home