• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

लुधियाना सेंट्रल जेल में हिंसा: 200 से ज्यादा कैदियों ने पुलिस और अधिकारियों पर किया हमला, सुपरिटेंडेंट घायल!

Ludhiana News: लुधियाना सेंट्रल जेल में कैदियों के बीच झड़प हुई, सुपरिटेंडेंट और डीसीपी घायल हुए. पुलिस ने 12 थानों की फोर्स से हालात काबू में किया.

  • Samachaar Desk | 17 Dec 2025 08:44 PM
लुधियाना सेंट्रल जेल में हिंसा: 200 से ज्यादा कैदियों ने पुलिस और अधिकारियों पर किया हमला, सुपरिटेंडेंट घायल!

Ludhiana Central Jail Violence: पंजाब के लुधियाना से एक गंभीर और हैरान करने वाली खबर सामने आई है. ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में 16 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे कैदियों के बीच अचानक झड़प हो गई. झड़प इतनी गंभीर थी कि जेल प्रशासन को हालात काबू में लाने में कठिनाई का सामना करना पड़ा. बताया जा रहा है कि जेल के अंदर दो गुटों के कैदी आमने-सामने आ गए थे और इस दौरान सुपरिटेंडेंट कुलवंत सिद्धू पर भी हमला हुआ.

रूटीन चेकिंग के दौरान हिंसा

जानकारी के अनुसार, शाम के समय जेल अधिकारी बैरकों की रूटीन चेकिंग के लिए गए थे. इसी दौरान गुस्साए कैदियों ने एक पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले से जेल के अंदर अफरा-तफरी मच गई. हालात बिगड़ते देख अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

जब सुपरिटेंडेंट कुलवंत सिद्धू मौके पर पहुंचे और कैदियों को शांत कराने की कोशिश की, तब एक कैदी ने उनके सिर पर ईंट से हमला कर दिया. इस हमले में सुपरिटेंडेंट गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसी घटना में डीसीपी सुरक्षा जगजीत सिंह के घुटने में भी चोट आई और उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

200 से ज्यादा कैदियों के शामिल होने का दावा

जेल से हाल ही में रिहा हुए एक व्यक्ति ने बताया कि एक बैरक के पास करीब 200 से 250 कैदियों ने पुलिस और अधिकारियों पर हमला कर दिया था. उनके अनुसार, हालात इतने बिगड़ चुके थे कि जेल प्रशासन पूरी तरह असहाय नजर आ रहा था.

सूत्रों का कहना है कि सेंट्रल जेल में पहले भी सुबह के समय दो गुटों के कैदियों के बीच झगड़ा हुआ था. शाम को दोनों गुट फिर आमने-सामने आ गए और ये झड़प हिंसक रूप ले गई. इसी दौरान जब अधिकारी चेकिंग के लिए पहुंचे, तो कैदियों ने हमला कर दिया.

12 थानों की पुलिस तैनात करनी पड़ी

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत सूचना दी गई. हालात काबू में करने के लिए 12 थानों की पुलिस फोर्स सेंट्रल जेल में तैनात करनी पड़ी. कई घंटों की मशक्कत के बाद देर रात जाकर स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका.

पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. जेल के अंदर और बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई. घटना की जानकारी जैसे ही जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर तक पहुंची, उन्होंने विस्तृत रिपोर्ट तलब की.

जेल के बाहर तनावपूर्ण माहौल

घटना के बाद जेल के बाहर माहौल बेहद तनावपूर्ण रहा. चश्मदीदों के मुताबिक जेल के अंदर करीब 20 मिनट तक लगातार सायरन की आवाजें सुनाई दीं. देर रात तक जेल के बाहर वरिष्ठ अधिकारियों की गाड़ियां खड़ी रहीं और एंबुलेंस व अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई.

हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अभी तक जेल प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन हालात को देखकर स्पष्ट है कि सेंट्रल जेल के अंदर यह एक बड़ी और गंभीर घटना थी.

संबंधित ख़बरें
ikkis

Ikkis OTT Release: धर्मेंद्र जी की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' OTT पर कब आएगी?

sleep

Winter Sleep: ठंड के मौसम में बिस्तर छोड़ना मुश्किल क्यों होता है, क्या है असली वजह?

Vitamin Deficiency Skin

Vitamin Deficiency Skin: त्वचा पर काला या पीला होना दे सकता है इस विटामिन की कमी का संकेत, जानें कब जांच कराएं?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home