• Friday, May 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

शुतराणा के गाँवों को मान सरकार की बड़ी सौगात, हर गाँव में बनेगा खेल का मैदान

पंजाब की मान सरकार ने शुतराणा विधानसभा क्षेत्र के 30 गाँवों में खेल मैदानों के निर्माण के लिए 9.24 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की है। जहाँ पहले से मैदान हैं, उनका नवीनीकरण किया जाएगा।

  • Saurabh | 05 Aug 2025 04:04 PM
शुतराणा के गाँवों को मान सरकार की बड़ी सौगात, हर गाँव में बनेगा खेल का मैदान

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शुतराणा विधानसभा क्षेत्र के गाँवों को एक बड़ी सौगात दी है। सरकार ने बच्चों और युवाओं को खेलों की तरफ बढ़ावा देने और उन्हें नशे से दूर रखने के उद्देश्य से गाँवों में खेल मैदान बनाने के लिए बड़ी ग्रांट जारी की है।

शुतराणा हलके के कुल 30 गाँवों में करीब 9 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान तैयार किए जाएंगे। जिन गाँवों में पहले से मैदान हैं, उनकी मरम्मत और नवीनीकरण किया जाएगा ताकि बच्चे और युवा वहां बेहतर खेल सुविधाओं का लाभ ले सकें।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इस बारे में जानकारी शुतराणा के विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए दी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में बाकी बचे गाँवों के लिए भी ग्रांट जारी की जाएगी ताकि कोई भी गाँव खेल सुविधाओं से वंचित न रहे।

उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब एक समय में गिद्दा, भांगड़ा और खेलों के लिए देशभर में जाना जाता था। अब सरकार फिर से उस परंपरा को जीवित करने की कोशिश कर रही है, ताकि गाँवों के युवा खेलों में आगे बढ़ें और राज्य का नाम रोशन करें।

इस फैसले से शुतराणा हलके के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। खासतौर पर युवा वर्ग और बच्चों के माता-पिता इस फैसले से बेहद संतुष्ट हैं। गाँवों के लोगों ने विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर और मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार जताया है।

गाँव गुलहड़ की बात करें तो वहां का मैदान बहुत बुरी हालत में था। युवा खेलों के लिए दूसरे गाँवों में जाते थे। लेकिन अब जब वहां मैदान का नवीनीकरण होगा, तो युवाओं को अपने ही गाँव में खेलने का मौका मिलेगा। इससे ना सिर्फ खेलों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बच्चों का मन भी पढ़ाई और खेलों में लगेगा।

मान सरकार का यह कदम युवाओं को एक सकारात्मक दिशा में ले जाने का प्रयास है, जिससे पंजाब फिर से खेलों में आगे बढ़ेगा।

संबंधित ख़बरें
Trading App Scam

5% डेली रिटर्न का वादा और करोड़ों की ठगी… जानें कैसे होता है ऑनलाइन Trading फ्रॉड

Satyapal Malik

सत्यपाल मलिक नहीं रहे: पूर्व राज्यपाल का 79 की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार

उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, कई गांव बहे, कई लोग लापता

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home