• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन, कहा- बचपन और सपनों की रक्षा हमारा संकल्प

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रक्षाबंधन के अवसर पर अपने जनसुनवाई कार्यालय में बच्चों के साथ त्योहार मनाया। उन्होंने बच्चियों से राखी बंधवाई और सभी बच्चों को मिठाई व गिफ्ट दिए।

  • Saurabh | 07 Aug 2025 06:12 PM
दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन, कहा- बचपन और सपनों की रक्षा हमारा संकल्प

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास अंदाज़ में मनाया। उन्होंने अपने जनसुनवाई कार्यालय, मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में छोटे-छोटे बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। इस मौके पर बच्चियों ने उनकी कलाई पर राखी बांधी और बदले में मुख्यमंत्री ने उन्हें गिफ्ट और मिठाइयाँ दीं। बच्चों के साथ लगभग एक घंटे तक रेखा गुप्ता ने बातचीत की और उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस भावुक पल को साझा करते हुए लिखा, "आज सिर्फ रक्षाबंधन नहीं मनाया, बल्कि बच्चों के साथ एक नया रिश्ता और एक नया संकल्प दोहराया कि हम उनके बचपन और सपनों की रक्षा करेंगे।" उन्होंने कहा कि बच्चे ही दिल्ली का भविष्य हैं और उनकी देखभाल हम सभी की ज़िम्मेदारी है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इस खास कार्यक्रम के दौरान रेखा गुप्ता बच्चों के बीच बैठीं, उनसे उनके स्कूल और पढ़ाई के अनुभव जाने। बच्चों ने भी उन्हें गिफ्ट में उनकी तस्वीर दी। साथ आईं शिक्षिकाओं से भी मुख्यमंत्री ने स्कूलों की पढ़ाई व्यवस्था को लेकर बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने बच्चों को स्कूल बैग, टेडी बियर और मिठाइयाँ उपहार में दीं और कहा कि दिल्ली सरकार बच्चों की शिक्षा को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता देती है। वह सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र में एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने एक नया बिल पेश किया है जिससे निजी स्कूल हर साल मनमानी फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। इस कानून के तहत अगर कोई स्कूल फीस को लेकर बच्चों या अभिभावकों को परेशान करेगा तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।

इस पूरे कार्यक्रम के ज़रिए मुख्यमंत्री ने यह संदेश दिया कि बच्चों का बचपन, उनकी शिक्षा और उनका सपना सरकार की प्राथमिकता है और वह इसके लिए पूरी तरह समर्पित हैं।

संबंधित ख़बरें
Punjab Haryana

पंजाब की लैंड पूलिंग नीति पर हाईकोर्ट की रोक, सामाजिक प्रभाव आकलन के बिना लागू करने पर जताई आपत्ति

Harjot Singh Bains

814 मास्टर कैडर शिक्षक बने लेक्चरर: पंजाब सरकार ने दी पदोन्नति, शिक्षा मंत्री बैंस ने दी बधाई

Strike

पंजाब में बिजली कर्मचारियों ने 3 दिन की हड़ताल का किया ऐलान

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home