• Wednesday, Apr 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

814 मास्टर कैडर शिक्षक बने लेक्चरर: पंजाब सरकार ने दी पदोन्नति, शिक्षा मंत्री बैंस ने दी बधाई

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने 814 मास्टर कैडर शिक्षकों को उनके विषयों में उत्कृष्ट सेवाओं और अनुभव को देखते हुए लेक्चरर पद पर पदोन्नत किया है।

  • Saurabh | 07 Aug 2025 05:26 PM
814 मास्टर कैडर शिक्षक बने लेक्चरर: पंजाब सरकार ने दी पदोन्नति, शिक्षा मंत्री बैंस ने दी बधाई

पंजाब सरकार ने राज्य के शिक्षा क्षेत्र में एक अहम कदम उठाते हुए 814 मास्टर कैडर शिक्षकों को लेक्चरर के पद पर पदोन्नत किया है। इस फैसले की जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी। उन्होंने बताया कि ये पदोन्नतियाँ उन शिक्षकों को दी गई हैं, जिन्होंने वर्षों तक मेहनत और लगन से छात्रों को पढ़ाया है और शिक्षा क्षेत्र में अपना अहम योगदान दिया है।

पदोन्नत किए गए शिक्षकों में अलग-अलग विषयों के शिक्षक शामिल हैं:

पंजाबी विषय के 360 शिक्षक

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

राजनीति विज्ञान के 271

अंग्रेज़ी के 135

वाणिज्य (कॉमर्स) के 40

संस्कृत के 2

ललित कला (Fine Arts) के 1

गृह विज्ञान के 3

और समाजशास्त्र के 2 शिक्षक

हरजोत सिंह बैंस ने सभी शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे अपने नए पद पर और भी बेहतर तरीके से छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि ये शिक्षक अपने अनुभव और ज्ञान से आने वाली पीढ़ियों को न सिर्फ अच्छी शिक्षा देंगे, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाने में भी मदद करेंगे।

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार का उद्देश्य पंजाब में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाना है, ताकि हर छात्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और हर शिक्षक को उसका हक और सम्मान। उन्होंने कहा कि इस तरह की पदोन्नतियाँ राज्य में शिक्षकों को प्रोत्साहन देने और शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए लगातार की जाती रहेंगी।

इस फैसले से न केवल शिक्षकों का मनोबल बढ़ा है, बल्कि इससे राज्य की शिक्षा प्रणाली को भी मजबूती मिलेगी।

संबंधित ख़बरें
Israeli

इजरायल की सेना गाज़ा पर बढ़ाएगी हमला? नेतन्याहू सरकार आज ले सकती है बड़ा फैसला, सीनियर जनरल्स को है गंभीर आपत्ति

narendramodi

किसानों के हक पर नहीं होगा कोई समझौता, चाहे जो...अमेरिकी टैक्स पर मोदी का तीखा वार

Punjab Haryana

पंजाब की लैंड पूलिंग नीति पर हाईकोर्ट की रोक, सामाजिक प्रभाव आकलन के बिना लागू करने पर जताई आपत्ति

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home