• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

दिल्ली में हुमायूं के मकबरे का हिस्सा ढहा, कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में स्थित 16वीं शताब्दी के ऐतिहासिक हुमायूं मकबरे का एक हिस्सा शुक्रवार शाम ढह गया। घटना में 8-12 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

  • Saurabh | 15 Aug 2025 05:41 PM
दिल्ली में हुमायूं के मकबरे का हिस्सा ढहा, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Humayun Tomb Collapsed: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच एक दुखद खबर सामने आई है। राजधानी के मशहूर ऐतिहासिक स्मारक हुमायूं के मकबरे का एक हिस्सा ढह गया है। यह हादसा शुक्रवार को दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में करीब 8 से 12 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। कुछ लोगों की मौत की भी खबर आई है, लेकिन पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

शुरुआत में खबर आई थी कि यह हादसा हुमायूं टॉम्ब के पीछे स्थित एक दरगाह में हुआ है, लेकिन बाद में न्यूज एजेंसी पीटीआई ने पुष्टि की कि मकबरे के गुंबद का एक हिस्सा गिरा है। हादसा शाम करीब 4:30 बजे हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राहत-बचाव दल और दिल्ली अग्निशमन सेवा मौके पर पहुंच गई। बचाव कार्य के लिए दमकल की पांच गाड़ियां भी भेजी गई हैं।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

हुमायूं का मकबरा 16वीं शताब्दी के मध्य में बनाया गया एक ऐतिहासिक स्मारक है और यह दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां देश-विदेश से हजारों सैलानी हर साल घूमने आते हैं। इस जगह का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व बहुत ज्यादा है, इसलिए यहां हमेशा लोगों की आवाजाही बनी रहती है।

हादसे के समय वहां मौजूद लोगों का कहना है कि गुंबद का हिस्सा अचानक गिरा, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए राहत दल पूरी कोशिश कर रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन ने इलाके को खाली करा दिया है और किसी को भी पास जाने की अनुमति नहीं है। अधिकारी लगातार हालात पर नजर रख रहे हैं और मलबा हटाने का काम जारी है। यह घटना न सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए चिंता की बात है, क्योंकि यह एक बेहद कीमती और ऐतिहासिक धरोहर है। हादसे के असली कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित ख़बरें
Rahul Gandhi

राहुल गांधी की लाल किले से गैरहाजिरी पर भाजपा का हमला: 'पाकिस्तान प्रेमी' बताया

Punjab News

पंजाब में पटियाला-सनौर सड़क निर्माण की शुरुआत, किसानों और आम लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ

Bhagwant Mann

मान सरकार का जीवनजोत-2 अभियान: पंजाब में भीख मांगते बच्चों के हाथों में अब किताबें

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home