• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Sports

T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने पर शुभमन गिल का पहला रिएक्शन! खुद कप्तान ने बताई वजह

Shubman Gill: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम से शुभमन गिल को बाहर किए जाने के बाद उन्होंने पहली बार प्रतिक्रिया दी. गिल ने चयनकर्ताओं के फैसले का सम्मान करते हुए टीम को शुभकामनाएं दीं और कहा कि जो उनकी किस्मत में लिखा है, उसे कोई नहीं छीन सकता.

  • Samachaar Desk | 10 Jan 2026 03:32 PM
T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने पर शुभमन गिल का पहला रिएक्शन! खुद कप्तान ने बताई वजह

शुभमन गिल आज भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम हैं. वनडे और टेस्ट टीम की कप्तानी कर रहे गिल को क्रिकेट का भविष्य माना जाता है. लेकिन शायद खुद शुभमन गिल ने भी यह नहीं सोचा होगा कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिलेगा. जब 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ, तो उसमें शुभमन गिल का नाम देखकर नहीं बल्कि नाम न देखकर हर कोई हैरान रह गया.

यह फैसला इसलिए भी चौंकाने वाला था क्योंकि गिल हाल ही तक टी20 टीम के उपकप्तान थे. अचानक उन्हें टीम से बाहर कर देना फैंस के लिए बड़ा झटका था. अब इस फैसले पर शुभमन गिल ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

चयनकर्ताओं के फैसले पर क्या बोले गिल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उनसे टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने को लेकर सवाल पूछा गया. गिल ने बेहद शांत और सकारात्मक अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी में मुझे जहां होना चाहिए, मैं वहीं हूं. जो मेरी किस्मत में लिखा है, उसे मुझसे कोई नहीं छीन सकता.”

गिल ने साफ कहा कि वह चयनकर्ताओं के फैसले का पूरा सम्मान करते हैं और उन्हें इस फैसले से कोई शिकायत नहीं है.

टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं

शुभमन गिल ने यह भी कहा कि वह भारतीय टी20 टीम को वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं देते हैं. उनका मानना है कि टीम के खिलाड़ी पूरी मेहनत करेंगे और देश के लिए ट्रॉफी जीतकर लाने की कोशिश करेंगे. गिल ने कहा, “एक खिलाड़ी के तौर पर आपका भरोसा यही होता है कि आप अच्छा खेलें और अपनी टीम को जीत दिलाएं.” उनके इस बयान से साफ दिखता है कि निराशा के बावजूद उनका आत्मविश्वास और सोच बेहद मजबूत है.

टी20 में खराब फॉर्म बना वजह?

अगर पिछले टी20 प्रदर्शन की बात करें तो शुभमन गिल का हालिया रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा. उन्होंने आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी. उस सीरीज में तीन पारियों में वह सिर्फ 32 रन ही बना पाए थे और एक मैच में बिना खाता खोले आउट भी हुए थे.

पांचवें टी20 मैच में उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिला और उन्होंने 22 गेंदों में 37 रनों की तेज पारी खेली. माना जा रहा है कि इसी प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं का भरोसा संजू सैमसन पर बढ़ा.

अब टी20 में नई ओपनिंग जोड़ी?

संभावना जताई जा रही है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा भारतीय टीम की ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं. शुभमन गिल फिलहाल वनडे और टेस्ट क्रिकेट पर पूरा फोकस कर रहे हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कप्तान के तौर पर उनकी परीक्षा होगी.

आगे क्या?

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ा झटका होता है, लेकिन शुभमन गिल ने जिस परिपक्वता और धैर्य के साथ प्रतिक्रिया दी है, वह बताता है कि वह लंबे रेस के घोड़े हैं. आने वाले समय में गिल एक बार फिर टी20 टीम में दमदार वापसी कर सकते हैं.

फिलहाल फैंस की नजर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज पर होगी, जहां कप्तान शुभमन गिल से बड़ी उम्मीदें जुड़ी हैं.

संबंधित ख़बरें
Weather Alert

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड! कोहरे और शीतलहर ने रोके लोगों के कदम, जानें कौन-कौन से राज्य में है अलर्ट

Ind vs NZ

रोहित-विराट की जोड़ी फिर लौटेगी मैदान पर! IND vs NZ पहला वनडे फ्री में यहां देखें LIVE

The Raja Saab box office collection

फ्लॉप रिव्यू, फिर भी 100 करोड़ पार! ‘द राजा साब’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home