• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड! कोहरे और शीतलहर ने रोके लोगों के कदम, जानें कौन-कौन से राज्य में है अलर्ट

Weather Alert: उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे का कहर जारी है. दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल और राजस्थान के कई इलाकों में अगले 2-3 दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलने की संभावना है.

  • Samachaar Desk | 10 Jan 2026 12:53 PM
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड! कोहरे और शीतलहर ने रोके लोगों के कदम, जानें कौन-कौन से राज्य में है अलर्ट

Weather Update: उत्तर भारत में इस समय सर्दी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अगले 2-3 दिनों तक उत्तर भारत, मध्य भारत, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. साथ ही राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है.

कोल्ड डे और शीतलहर का असर

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 10-11 जनवरी को शीतलहर और कोल्ड डे का असर देखने को मिलेगा. वहीं, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में 10 जनवरी को और राजस्थान में 11-14 जनवरी के दौरान शीतलहर चलने की संभावना है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इस दौरान धूप निकलने के बावजूद लोग सुबह के समय कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से बच नहीं पाएंगे. कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है.

बारिश की संभावना

IMD ने भविष्यवाणी की है कि 10-11 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. इससे इन राज्यों में ठंड और मौसम की अनिश्चितता बढ़ सकती है.

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली और एनसीआर इलाके में भी सर्दी की मार जारी है. शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया. कई जगह हल्की बारिश और कोहरे की स्थिति के कारण सुबह-सुबह विजिबिलिटी कम रही. आने वाले दिनों में भी ठंड और कोहरे का असर रहने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश में थोड़ी राहत

उत्तर प्रदेश के लोगों को अगले 2-3 दिनों में सर्दी और कोहरे से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग का कहना है कि धूप निकलने से ठंड में कमी आएगी और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह के समय हल्की धुंध देखी जा सकती है.

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर की मार

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर ने तापमान माइनस में पहुंचा दिया है. मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर में कड़ाके की ठंड देखने को मिली. बिलासपुर में घना कोहरा छाया रहा, जबकि पालमपुर, सोलन, मनाली, नारकंडा, रिकांगपिओ और ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया. राजधानी शिमला और समदो में न्यूनतम पारा 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

आने वाले दिनों की चेतावनी

IMD ने लोगों को सुबह के समय घने कोहरे से सावधान रहने और ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है. विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है.उत्तर भारत में इस समय सर्दी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अगले 2-3 दिनों तक उत्तर भारत, मध्य भारत, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसके साथ ही राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है.

संबंधित ख़बरें
dhoom

कौन है वायरल लड़का धूम, क्या है उसका असली नाम, जानें उसके बारे में सबकुछ

sirmaur bus accident

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में दर्दनाक बस हादसा, हरिपुरधार के पास खाई में गिरने से 12 यात्रियों की मौत

Iran Latest Update

ईरान में हालात बेकाबू! इंटरनेट बंद, 65+ मौतें, ट्रंप पर खामेनेई का सीधा हमला

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home