• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

बच्चों के पेट दर्द और गैस का परफेक्ट इलाज! बस करना होगा ये मसाज…!

'I Love You' Massage Technique : कॉलिक बेबी की समस्या से परेशान माता-पिता अक्सर सोचते हैं कि आखिर बच्चे को कैसे शांत करें. क्या सिर्फ रोना पेट दर्द की निशानी है या कोई और वजह? इसी बीच एक अनोखी तकनीक ‘आई लव यू मसाज’ तेजी से लोकप्रिय हो रही है, जानें इसके बारे में-

  • Samachaar Desk | 20 Aug 2025 07:42 AM
बच्चों के पेट दर्द और गैस का परफेक्ट इलाज! बस करना होगा ये मसाज…!

'I Love You' Massage Technique : माता-पिता बनना हर कपल के लिए जीवन का सबसे खूबसूरत अनुभव होता है. लेकिन इस नए सफर में कई चुनौतियां भी सामने आती हैं. छोटे बच्चे अक्सर बिना किसी स्पष्ट कारण के लंबे समय तक रोते रहते हैं. इसे ही कॉलिक बेबी प्रॉब्लम कहा जाता है. कॉलिक बेबी लगातार रोते रहते हैं, जिससे माता-पिता असहाय महसूस करते हैं. रोने का कारण पेट दर्द, गैस, अकड़न या नींद से जुड़ी समस्या हो सकता है. अच्छी बात यह है कि ऐसी स्थिति में शिशु को शांत करने के लिए एक खास मसाज बेहद प्रभावी मानी जाती है, जिसे कहते हैं ‘आई लव यू मसाज’.

क्या है 'आई लव यू मसाज'?

'आई लव यू मसाज' एक सरल लेकिन कारगर तकनीक है, जिसे खासकर शिशुओं के पेट की तकलीफ को कम करने के लिए अपनाया जाता है. कई बार पूरी तरह स्वस्थ बच्चा भी पाचन की समस्या, गैस या आंतों के अपरिपक्व होने की वजह से लगातार रोता रहता है. इस मसाज से:

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

शिशु के पेट दर्द में राहत मिलती है. गैस आसानी से बाहर निकल जाती है. मांसपेशियों को आराम मिलता है. मल त्याग में सुधार होता है. बच्चे को गहरी नींद आने लगती है.

क्यों पड़ा इसका नाम?

इस मसाज का नाम इसकी तकनीक पर रखा गया है. दरअसल, मसाज के दौरान बच्चे के पेट पर अंग्रेजी के अक्षर I, L और U की आकृति बनाई जाती है. यही कारण है कि इसे ‘I Love You Massage’ कहा जाता है. यह नाम जितना प्यारा है, उतना ही यह मसाज शिशु को सुकून भी देता है.

'आई लव यू मसाज' करने का सही तरीका

शिशु को यह मसाज देते समय धीरे-धीरे और प्यार से हाथ चलाना जरूरी है.इसे करने की विधि इस प्रकार है:

1.⁠ ⁠‘I’ का आकार बनाएं: बच्चे की नाभि के दाहिनी ओर से ऊपर से नीचे तक हाथ को सीधी लाइन में फेरें.

2.⁠ ⁠‘L’ का आकार बनाएं: अब नाभि के दाहिने हिस्से से नीचे की ओर एक सीधी रेखा बनाएं और फिर नाभि से ऊपर की ओर जाकर उल्टा L का पैटर्न बनाएं.

3.⁠ ⁠‘U’ का आकार बनाएं: अंत में नाभि के बाएं हिस्से से ऊपर की ओर हाथ ले जाएं और फिर दाईं ओर नीचे तक सीधी रेखा खींचें.

यह पूरी प्रक्रिया पेट की मांसपेशियों पर हल्का दबाव बनाती है, जिससे गैस निकलने में मदद मिलती है और बच्चे का रोना काफी हद तक कम हो जाता है. निष्कर्ष

'आई लव यू मसाज' न सिर्फ शिशु को शांत करने का आसान उपाय है, बल्कि यह उसे आराम और सुरक्षा का एहसास भी दिलाता है. नई मांओं और पिताओं के लिए यह तकनीक बच्चे की देखभाल का एक अहम हिस्सा बन सकती है.

संबंधित ख़बरें
Rekha Gupta

Delhi News: ग्राउंड जीरो पर पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, बोलीं- बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं

Nand Gopal Gupta Nandi

UP News: मंत्री नंदी का सपा पर हमला, बोले- पूजा पाल को सच बोलना पड़ा भारी

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 20 August, 2025 : जानें आज किसे मिलेगा धनलाभ और किसे करना होगा सावधान!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home