• Sunday, Apr 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

रोज-रोज पराठा और चावल खाकर हो गए बोर? ट्राई करें ये यूनिक टिफिन आइडिया..!

हर सुबह का सबसे बड़ा सवाल – टिफिन में क्या बने? रोज-रोज वही पराठा और सब्जी से बोर हो गए हैं तो इस बार ट्राई कीजिए कश्मीरी दम आलू, जो स्वाद में लाजवाब और बनाने में बेहद आसान है.

  • Samachaar Desk | 31 Aug 2025 09:11 PM
रोज-रोज पराठा और चावल खाकर हो गए बोर? ट्राई करें ये यूनिक टिफिन आइडिया..!

सुबह उठते ही स्कूल, कॉलेज या ऑफिस जाने वालों के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा हो जाता है- ‘आज टिफfन में क्या बनाया जाए?’ हर दिन वही पराठा, चावल या सैंडविच खाते-खाते न सिर्फ बोरियत हो जाती है बल्कि स्वाद भी फीका लगने लगता है. मां हों या स्टूडेंट, वर्किंग वुमन हों या हाउसवाइफ, सबके लिए टिफिन का ये सवाल सबसे मुश्किल काम बन जाता है.

क्यों आजमाएं कुछ नया?

हर दिन आलू पराठा, मटर-आलू या साधारण सब्जी पैक करना आसान है, लेकिन जब उसी का स्वाद फीका पड़ने लगे तो टिफिन में थोड़ा बदलाव जरूरी हो जाता है. ऐसे में एक रेसिपी है जो आपकी सुबह को आसान और टिफिन को स्वादिष्ट बना सकती है—कश्मीरी दम आलू.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

कश्मीरी दम आलू: एक अलग स्वाद का अनुभव

कश्मीरी दम आलू पारंपरिक सब्जियों से बिल्कुल अलग है. छोटे आलू, हल्के मसालों और दही से बनी यह डिश न सिर्फ बच्चों बल्कि बड़ों को भी बेहद पसंद आती है. इसकी खासियत ये है कि इसमें प्याज-टमाटर वाली ग्रेवी नहीं होती, बल्कि इसमें कश्मीरी मसालों का असली स्वाद झलकता है. इसे आप चपाती, पराठा, नान या चावल किसी भी चीज के साथ पैक कर सकते हैं.

कश्मीरी दम आलू बनाने के लिए जरूरी सामग्री

छोटे आलू – 1 किलो दही – 400 ग्राम सौंफ, जीरा, लौंग, दालचीनी, इलायची, धनिया, जावित्री – स्वादानुसार साबुत लाल मिर्च, सोंठ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी – आवश्यकता अनुसार तेल और नमक – जरूरत के मुताबिक

बनाने की आसान विधि

1.⁠ ⁠आलू को उबालकर छील लें और टूथपिक से हल्के-हल्के छेद कर लें.

2.⁠ ⁠इन आलुओं को नमक और लाल मिर्च के साथ मैरीनेट करके सुनहरा भूरा होने तक तल लें.

3.⁠ ⁠साबुत मसालों को हल्का सा भूनकर पीस लें और लाल मिर्च को पानी में भिगोकर उसका पेस्ट बना लें.

4.⁠ ⁠दही में पिसे मसाले और सोंठ पाउडर डालकर फेंट लें.

5.⁠ ⁠एक पैन में तेल गरम करें, उसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और हींग डालें.

6.⁠ ⁠अब इसमें दही वाला मिश्रण डालें और उबाल आने दें.

7.⁠ ⁠तले हुए आलू इसमें डालकर अच्छे से पकाएं.

8.⁠ ⁠अंत में कसूरी मेथी डालकर गैस बंद कर दें.

टिफिन के लिए परफेक्ट डिश

सुबह के भागदौड़ में ये रेसिपी ज्यादा समय नहीं लेती. अगर आप रात में मसाले पीसकर रख लें और आलू पहले से उबाल लें, तो सुबह इसे झटपट तैयार किया जा सकता है. ये डिश टिफिन के लिए एकदम परफेक्ट है क्योंकि इसका स्वाद खाने के घंटे बाद भी वैसा ही बना रहता है.

संबंधित ख़बरें
elvish yadav

क्या सच में एल्विश यादव कर रहे हैं माहिरा शर्मा को डेट? वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चाएं...!

youtube

YouTube पर ग्रोथ का असली फॉर्मूला – वो 4 ट्रिक्स जिन्हें अपनाकर बदल सकती है आपकी किस्मत

vitiligo

विटिलिगो का असली कारण क्या है? जानिए जेनेटिक से लेकर इम्यून सिस्टम तक का कनेक्शन

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home