• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

लगातार तीसरे दिन अमृतसर के गोल्डन टेंपल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, डर का माहौल

अमृतसर के सचखंड श्री दरबार साहिब को लगातार तीसरे दिन बम धमाके की ईमेल धमकी मिलने से पंजाब में हड़कंप मच गया है. यह पवित्र स्थल, जहां रोज़ाना लाखों श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं, लगातार धमकी भरे ईमेल्स के निशाने पर है.

  • Golu Dwivedi | 16 Jul 2025 12:30 PM
लगातार तीसरे दिन अमृतसर के गोल्डन टेंपल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, डर का माहौल

अमृतसर के सचखंड श्री दरबार साहिब को लगातार तीसरे दिन बम धमाके की ईमेल धमकी मिलने से पंजाब में हड़कंप मच गया है. यह पवित्र स्थल, जहां रोज़ाना लाखों श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं, लगातार धमकी भरे ईमेल्स के निशाने पर है. प्रशासन से लेकर सुरक्षा एजेंसियां तक, सभी अलर्ट पर हैं.

ईमेल में दी गई धमकियों के बाद बीएसएफ की बम स्क्वॉड टीम, डॉग स्क्वायड और अमृतसर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने भी एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

लगातार तीसरे दिन धमकी, डर का माहौल

तीन दिनों में तीसरी बार धमकी मिलने से अमृतसर और पूरे पंजाब में खौफ का माहौल है. सोमवार को पहली बार श्री दरबार साहिब को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. इसके बाद से प्रतिदिन नए ईमेल्स आ रहे हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि परिसर की पाइपलाइनों में RDX भर दिया गया है और कभी भी बड़ा धमाका हो सकता है.

ईमेल में RDX और धमाके का जिक्र

ताजा ईमेल में दावा किया गया है कि श्री दरबार साहिब के अंदर की पाइपलाइन में RDX बिछा दिया गया है और एक भी चूक जानलेवा साबित हो सकती है. इस ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासनिक अमला चौकन्ना हो गया है। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और जांच टीमें पूरे परिसर को खंगालने में जुटी हैं.

SGPC ने सुरक्षा के लिए तैनात की टास्क फोर्स

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए श्री दरबार साहिब के सभी प्रवेश द्वार, परिक्रमा क्षेत्र, लंगर हॉल और सरायों में टास्क फोर्स को तैनात कर दिया है. SGPC के अनुसार, "श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, कोई भी ढिलाई नहीं बरती जाएगी.

अमृतसर पुलिस और बीएसएफ अलर्ट मोड में

अमृतसर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल संदिग्ध ईमेल की टेक्निकल ट्रैकिंग की जा रही है. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मामले को गंभीर आतंकी चुनौती के तौर पर लिया गया है और हर एंगल से जांच की जा रही है.

धार्मिक स्थल पर हमले की धमकी बेहद निंदनीय

सचखंड श्री दरबार साहिब न सिर्फ सिखों का बल्कि पूरे देश का एक प्रमुख धार्मिक केंद्र है. ऐसे पवित्र स्थल को निशाना बनाना समाज में भय फैलाने का कुत्सित प्रयास है. प्रशासन और आम नागरिक मिलकर ऐसी साजिशों को विफल करने के लिए एकजुट हैं.

संबंधित ख़बरें
kiara advani

शेरशाह कपल के घर गूंजी किलकारियां, पापा बने सिद्धार्थ, कियारा ने बेटी को दिया जन्म

crime

चलती बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, कपल ने नवजात को खिड़की से फेंका, मौत

मुगल शासक

मुग़ल अब हीरो नहीं विलेन! Class 8 की किताब में नया पाठ- बाबर से औरंगज़ेब तक ‘क्रूर हमलावर’ बताए गए

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home