• Sunday, Apr 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

कौन है वायरल लड़का धूम, क्या है उसका असली नाम, जानें उसके बारे में सबकुछ

जमशेदपुर के ‘धूम’ जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ. NGO की मदद से वह नशे और बीमारी से उबर रहा है और अब मेहनत और संगीत में अपना भविष्य बना रहा है.

  • Samachaar Desk | 09 Jan 2026 08:32 PM
कौन है वायरल लड़का धूम, क्या है उसका असली नाम, जानें उसके बारे में सबकुछ

जमशेदपुर का एक अनाथ बच्चा, जिसे लोग सोशल मीडिया पर 'धूम' के नाम से जानते हैं, हाल ही में रातों-रात लोकप्रिय हो गया. इस बच्चे की आवाज ने लोगों का दिल जीत लिया है और उसके गाने अब हर जगह सुने जा रहे हैं. धूम का असली नाम पिंटू है. पहले वो कूड़ा बीनकर और छोटे-मोटे काम करके अपना गुजारा करता था. साथ ही उसे नशे की आदत भी थी.

धूम की स्थिति पर एक गैर सरकारी संस्था (NGO) की नजर पड़ी. उन्होंने पिंटू को अपने पास ले जाकर उसका इलाज शुरू किया. NGO के संचालक प्रतीक कुमार का कहना है कि अगर पिंटू को समय पर मदद नहीं मिलती, तो वह नशे की गिरफ्त में फंस जाता. पिंटू पहले नशे के बिना कोई काम करने के लिए तैयार नहीं था. अब वो धीरे-धीरे इलाज के साथ स्वस्थ होने की ओर बढ़ रहा है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

पिंटू की जिंदगी में बदलाव

धूम (पिंटू) ने खुद बताया कि अब वो यहां अच्छा महसूस करता है. उसे नियमित खाना मिलता है दूध, रोटी, चावल, चोखा और जूस. पुराने दोस्त, जो कूड़ा बीनने वाले थे, अब दूर हो गए हैं. पिंटू ने कहा कि उनके संगत में आने से नशे का खतरा है. अब उसके दोस्त NGO के लोग और यहां के बच्चों के भाई हैं.

मेहनत करने का मन

पिंटू ने ये भी कहा कि उसे काम करने में अच्छा लगता है. वो मेहनत करने के लिए तैयार है और जो भी काम दिया जाएगा, वो पूरा करेगा. पहले उसने मजदूरी के कई काम किए हैं. 500 रुपये मिलने पर कुछ ही पैसे उसे मिलते थे और बाकी का इस्तेमाल शराब पर होता था, फिर भी वो खुश रहता था.

जब पिंटू से पूछा गया कि उसने पहला गाना कौन सा गाया था, तो वो याद नहीं कर पाया. फिलहाल वह गाने का मन नहीं बना रहा है, क्योंकि उसका ध्यान पहले इलाज और स्वस्थ रहने पर है.

NGO की भूमिका

NGO के संचालक प्रतीक कुमार बताते हैं कि पिंटू की स्थिति इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो के माध्यम से उन्हें पता चली. वीडियो में देखा गया कि वह हमेशा नशे में रहता था. उसे सिर्फ कुछ रुपये मिलने के कारण लोग उसकी मदद नहीं कर रहे थे. NGO ने उसे स्वस्थ बनाने और बेहतर जीवन देने के लिए कदम उठाया.

प्रतीक कुमार ने यह भी बताया कि पिंटू को नशे के अलावा जॉन्डिस और लीवर में संक्रमण जैसी स्वास्थ्य समस्याएं भी थीं. उसका इलाज अब उन सभी चीजों पर ध्यान दे रहा है.

संबंधित ख़बरें
kartik aaryan

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन के साथ घूम रही मिस्ट्री गर्ल कौन? सोशल मीडिया पर मचा बवाल

टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ अब बड़े पर्दे पर: जानिए कब रिलीज होगी ये मजेदार फिल्म

टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ अब बड़े पर्दे पर: जानिए कब रिलीज होगी ये मजेदार फिल्म

Ankita Bhandari murder case

अंकिता भंडारी हत्याकांड में CBI की होगी जांच, उत्तराखंड CM धामी ने दिया जनता को भरोसा

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home