• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

तेजस्वी यादव ने किया बड़ा ऐलान! जीविका दीदियों और संविदा कर्मचारियों को मिलेगा स्थायी सरकारी पद, 30 हजार वेतन भी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों और संविदा कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा और 30 हजार रुपये वेतन भी मिलेगा. इस घोषणा पर बीजेपी ने पलटवार किया है.

  • Samachaar Desk | 22 Oct 2025 01:12 PM
तेजस्वी यादव ने किया बड़ा ऐलान! जीविका दीदियों और संविदा कर्मचारियों को मिलेगा स्थायी सरकारी पद, 30 हजार वेतन भी

चुनावी हलचल के बीच बिहार के युवा नेता और आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव ने बुधवार (22 अक्टूबर, 2025) को बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों (कम्युनिटी मोबिलाइजर) को स्थायी करके सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा. इनके लिए मासिक 30 हजार रुपये वेतन की व्यवस्था होगी. इसके साथ ही, प्रदेश में काम कर रहे सभी संविदा कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा. तेजस्वी यादव ने कहा कि संविदा कर्मचारियों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण का सामना करना पड़ता है, और अब उन्हें एक साथ स्थायी किया जाएगा.

बीजेपी ने तेजस्वी पर किया पलटवार

इस घोषणा के तुरंत बाद बीजेपी नेता और बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि यह घोषणा केवल चुनावी मुद्दा बन चुकी है और इसे जनता गंभीरता से नहीं लेगी. नितिन नवीन ने कहा कि जीविका समूह का निर्माण नीतीश कुमार की सरकार ने लगातार प्रयासों के बाद किया. उनके मुताबिक, पहले महिलाओं का समूह घर की दहलीज से बाहर निकलने में डरती थीं, लेकिन आज महिलाएं स्वतंत्र होकर व्यवसाय कर रही हैं, जो एनडीए सरकार की देन है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

नितिन नवीन ने आगे कहा कि जो महिलाओं को 10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं, उसका स्ट्रक्चर कोई लालू यादव या राबड़ी देवी की सरकार ने नहीं बनाया. आज बिहार में 80 लाख से अधिक महिलाएं समूहों में संगठित हैं और यह नीतीश कुमार की पहल का परिणाम है. उन्होंने तेजस्वी यादव से कहा कि जनता जमीन पर किए गए काम को देखकर वोट देती है.

शिक्षा और रोजगार पर निशाना

बीजेपी नेता ने तेजस्वी यादव के विजन पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा, "आप इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज के बारे में सोचते थे क्या? आज बिहार के हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज हैं और दर्जनों मेडिकल कॉलेज हैं. आपने युवाओं को पलायन के लिए मजबूर किया, हमने उन्हें शिक्षा का अवसर दिया."

नितिन नवीन ने आरजेडी के “हर घर में सरकारी नौकरी” के वादे पर भी हमला किया. उनका कहना है कि इस योजना के अनुसार, लोग अपनी जमीन बेचकर नौकरी लेने नहीं आएंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि जमीन और रोजगार के मुद्दे को जनता भूले नहींगी और इस पर तेजस्वी यादव की घोषणा प्रभाव नहीं डाल पाएगी.

तेजस्वी यादव का यह ऐलान संविदा कर्मचारियों और महिलाओं के लिए उम्मीद जगाने वाला है, लेकिन बीजेपी इसे चुनावी दांव के रूप में पेश कर रही है. बिहार की सियासत में रोजगार, शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर यह बहस और गर्म होने की संभावना है.

संबंधित ख़बरें
 Punjab Police

पंजाब पुलिस पर दोहरे संकट की मार: एक ओर रिश्वतकांड, दूसरी ओर रहस्यमयी मौत का साया

Rekha Gupta

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: दिव्यांगजनों की देखभाल के लिए 758 नई भर्तियां मंजूर

Delhi Yamuna Chhath Puja

Delhi Chhath Puja : दिल्ली में इस बार भव्य होगी छठ पूजा, यमुना घाटों पर खास तैयारियां

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home