• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

रामलीला मैदान में लाठीचार्ज… SSC छात्रों का गुस्सा फूटा, राहुल-प्रियंका ने मोदी सरकार को घेरा!

दिल्ली के रामलीला मैदान में SSC छात्रों के आंदोलन पर पुलिस लाठीचार्ज हुआ. राहुल गांधी ने इसे शर्मनाक कहा, वहीं प्रियंका गांधी ने बल प्रयोग को अमानवीय करार दिया.

  • Samachaar Desk | 25 Aug 2025 12:05 PM
रामलीला मैदान में लाठीचार्ज… SSC छात्रों का गुस्सा फूटा, राहुल-प्रियंका ने मोदी सरकार को घेरा!

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की कथित धांधली और भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ी को लेकर देशभर से हजारों छात्र दिल्ली के रामलीला मैदान में इकट्ठा हुए. रविवार (24 अगस्त) से शुरू हुआ यह आंदोलन अब जोर पकड़ता जा रहा है. छात्रों का आरोप है कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार घोटाले और पेपर लीक से उनका भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है.

पुलिस कार्रवाई और हिरासत

प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में ले लिया. हालांकि, बाद में सभी छात्रों को रिहा कर दिया गया. प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि वे सिर्फ अपने अधिकार और रोजगार की मांग कर रहे थे, लेकिन इसके जवाब में उन्हें लाठियों से पीटा गया.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

राहुल गांधी का हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा, “रामलीला मैदान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे SSC अभ्यर्थियों और शिक्षकों पर बर्बर लाठीचार्ज शर्मनाक ही नहीं, बल्कि डरपोक सरकार की पहचान है. युवाओं ने रोजगार और न्याय मांगा था, लेकिन बदले में उन्हें लाठियां मिलीं.” राहुल गांधी ने आगे लिखा, “पहले वोट चुराएंगे, फिर परीक्षा और नौकरियां चुराएंगे, और आखिर में आपकी आवाज भी दबा देंगे. अब समय है डटकर मुकाबला करने का.”

प्रियंका गांधी का बयान

प्रियंका गांधी ने भी छात्रों पर बल प्रयोग को अमानवीय बताया. उन्होंने लिखा, “हर परीक्षा में धांधली और हर भर्ती में घोटाले ने युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है. भाजपा शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है. छात्रों की बात सुनने के बजाय उन पर लाठियां बरसाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.”

दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन कर रहे SSC छात्रों पर पुलिस बल प्रयोग अमानवीय और शर्मनाक है।

हर परीक्षा में धांधली, हर भर्ती में घोटाला और पेपर लीक से पूरे देश के युवा त्रस्त हैं। भाजपा राज में भर्ती प्रक्रियाओं और परीक्षाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार युवाओं का भविष्य बर्बाद…

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 25, 2025

छात्रों की मांग

आंदोलन कर रहे छात्रों की मुख्य मांग है कि भर्ती परीक्षाओं और चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए. उनका कहना है कि लगातार पेपर लीक और धांधली से उनकी मेहनत और सपनों पर पानी फिर रहा है.

रामलीला मैदान में जारी यह आंदोलन सिर्फ SSC परीक्षार्थियों की लड़ाई नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं की आवाज बन चुका है. सवाल यह है कि सरकार कब तक छात्रों की इस नाराज़गी को अनसुना करती रहेगी.

संबंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: जानें किस राशि की चमकने वाली है किस्मत और किसे रहना होगा सावधान!

Nikki Dowry Murder Case

Nikki Dowry Murder Case: नए तथ्यों ने बढ़ाया सस्पेंस… क्या इंस्टाग्राम और पार्लर पर हुए झगड़े ने ली जान?

Gaursons Builder

‘नो रजिस्ट्री, नो मेंटेनेंस…’ गौरसन्स बिल्डर की मनमानी के खिलाफ खरीदारों ने खोला मोर्चा!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home