• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

गगनयान मिशन को नई उड़ान देंगे Shubhanshu Shukla के अंतरिक्ष प्रयोग, जानें क्या हैं वो 7 बड़े एक्सपेरिमेंट्स

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने 18 दिनों तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर रहते हुए 60 से अधिक प्रयोग किए. इनमें से 7 प्रमुख प्रयोग गगनयान मिशन के लिए बेहद कारगर माने जा रहे हैं.

  • Samachaar Desk | 15 Jul 2025 07:11 PM
गगनयान मिशन को नई उड़ान देंगे Shubhanshu Shukla के अंतरिक्ष प्रयोग, जानें क्या हैं वो 7 बड़े एक्सपेरिमेंट्स

भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाएं अब सिर्फ कल्पना नहीं रहीं, वे वास्तविकता का रूप ले रही हैं. इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं युवा भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, जो हाल ही में 18 दिनों के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) मिशन से ड्रैगन यान के जरिए धरती पर लौटे हैं. लेकिन वो खाली हाथ नहीं लौटे उनके साथ आईं नई वैज्ञानिक खोजें, प्रयोगों के नतीजे, और भारत की बढ़ती अंतरिक्ष ताकत की झलक.

क्यों खास है शुभांशु शुक्ला का मिशन?

इस मिशन के दौरान शुभांशु शुक्ला और उनकी टीम ने 60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग किए, जिनमें से कई प्रयोग ऐसे हैं जो भारत के आगामी गगनयान मिशन की नींव को और मजबूत कर सकते हैं. ये प्रयोग स्पेस में जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे भोजन, ऑक्सीजन, मानसिक स्वास्थ्य, फिजिकल फिटनेस और तकनीक से जुड़े हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

आइए जानते हैं वो 7 प्रमुख प्रयोग जो भारत के स्पेस फ्यूचर के लिए बन सकते हैं गेमचेंजर:

1. माइक्रो एल्गी पर रिसर्च

शुक्ला ने अंतरिक्ष में सूक्ष्म शैवाल (Microalgae) पर अध्ययन किया कि ये कैसे बढ़ते हैं और कैसे ये स्पेस फूड बन सकते हैं. इनसे प्रोटीन और ऑक्सीजन दोनों मिल सकते हैं जो किसी भी स्पेस मिशन के लिए लाइफलाइन है.

2. मेथी और मूंग के बीज अंकुरण

शुक्ला ने ISS में मेथी और मूंग उगाकर दिखाया कि अंतरिक्ष में भी पौधों की खेती संभव है. इससे भविष्य में गगनयान के क्रू को फ्रेश फूड मिल सकता है.

3. स्क्रीनटाइम और माइक्रोग्रैविटी

स्पेस में स्क्रीनों से मानव संपर्क कैसे बदलता है? इसका अध्ययन शुक्ला ने किया, जो स्पेस क्रू ट्रेनिंग, हेल्थ मॉनिटरिंग और UI डिज़ाइन में बेहद कारगर होगा.

4. हड्डियों और मांसपेशियों पर असर

कम गुरुत्वाकर्षण में मांसपेशियों और हड्डियों पर क्या असर होता है? शुक्ला ने इसका गहन विश्लेषण किया. इसका मकसद था स्पेस में बोन लॉस और मसल लॉस से सुरक्षा देना.

5. ऑक्सीजन प्रोडक्शन इन स्पेस

शुक्ला ने सायनोबैक्टीरिया पर काम किया, जो अंतरिक्ष में ऑक्सीजन जनरेट कर सकते हैं. भविष्य में यह स्पेस स्टेशनों में सस्टेनेबल ऑक्सीजन सप्लाई का रास्ता खोल सकता है.

6. ब्रेन-टू-कंप्यूटर इंटरफेस

एक अनोखा प्रयोग जिसमें शुभांशु ने देखा कि क्या इंसानी दिमाग कंप्यूटर से सीधे जुड़ सकता है. यह पहली बार हुआ है कि ब्रेन से मशीन तक डायरेक्ट सिग्नल की कोशिश की गई है.

7. वॉटर बबल्स और जीरो ग्रैविटी

शुक्ला ने जीरो ग्रैविटी में वॉटर बबल्स बनाकर दिखाया कि कैसे अंतरिक्ष में पानी के कण भिन्न तरीके से बर्ताव करते हैं. उन्होंने हंसते हुए कहा, “मैं यहां वॉटर बेंडर बन गया हूं."

शुभांशु शुक्ला का यह मिशन भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में नई संभावनाओं का द्वार खोलता है. उनके द्वारा किए गए प्रयोग गगनयान मिशन को न सिर्फ तकनीकी मजबूती देंगे, बल्कि भविष्य के मंगल या चंद्र अभियानों के लिए भी आधार तैयार करेंगे. उनकी मेहनत और वैज्ञानिक दृष्टिकोण भारत के युवाओं को भी अंतरिक्ष विज्ञान की ओर प्रेरित करेगा. भारत अब सिर्फ सितारों को नहीं देख रहा, बल्कि उन्हें छूने की तैयारी में है और शुभांशु शुक्ला जैसे वैज्ञानिक इस उड़ान के पायलट बन चुके हैं.

संबंधित ख़बरें
crime

क्रिकेट बॉल ने खोला 9 साल पुराना राज! हैदराबाद के बंद मकान में बच्चे को मिला कंकाल

gulab kataria

अब हर बुधवार लगाएंगे चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया दरबार- जनता से करेंगे सीधा संवाद

Viral News

क्या समोसा, जलेबी और लड्डू सेहत के लिए खतरा बन चुके हैं? जानें वायरल खबर की सच्चाई!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home