• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

अब हर बुधवार लगाएंगे चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया दरबार- जनता से करेंगे सीधा संवाद

चंडीगढ़ प्रशासन अब आम लोगों की समस्याएं सीधे तौर पर सुनने और उनका हल निकालने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है. चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने घोषणा की है कि वे हर बुधवार को जनता से मिलकर उनके शिकायतों और जन मुद्दों को सुनेंगे.

  • Golu Dwivedi | 15 Jul 2025 02:12 PM
 अब हर बुधवार लगाएंगे चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया दरबार- जनता से करेंगे सीधा संवाद

चंडीगढ़ प्रशासन अब आम लोगों की समस्याएं सीधे तौर पर सुनने और उनका हल निकालने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है. चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने घोषणा की है कि वे हर बुधवार को जनता से मिलकर उनके शिकायतों और जन मुद्दों को सुनेंगे. यह पहल शहर के जन सरोकारों को प्राथमिकता देने की एक बड़ी पहल मानी जा रही है.

इस जनसुनवाई का आयोजन हर बुधवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सेक्टर-9 स्थित यू.टी. सचिवालय में किया जाएगा. इस दौरान शहरवासी अपने क्षेत्र की समस्याएं, प्रशासनिक शिकायतें, और अन्य मुद्दों को सीधे प्रशासक के समक्ष रख सकेंगे.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ होगी बैठक

जनता से मिलने से पहले गुलाब चंद कटारिया सुबह 9:30 बजे से 10 बजे के बीच प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक करेंगे. इस बैठक में आने वाली प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की जाएगी और उनसे संबंधित विभागों को निर्देश दिए जाएंगे.

ऐसे लें अपॉइंटमेंट

प्रशासक से मुलाकात करने के लिए नागरिकों को पहले से अपॉइंटमेंट लेना जरूरी होगा। इसके लिए लोग अपनी शिकायतें या आवेदन निम्न माध्यमों से भेज सकते हैं:

ई-मेल के ज़रिए

सेक्टर-6 स्थित पंजाब राज भवन में अंडर सेक्रेटरी के पास

सेक्टर-9 स्थित यू.टी. सचिवालय के गृह विभाग में अंडर सेक्रेटरी को

प्रशासन का उद्देश्य है कि जनसुनवाई में आने वाले हर व्यक्ति की समस्या को प्राथमिकता के साथ सुना जाए और त्वरित समाधान की दिशा में कदम उठाया जाए.

क्यों है यह पहल अहम?

गुलाब चंद कटारिया का यह कदम उस समय आया है जब शहर में विकास, मूलभूत सुविधाओं और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर जनता की मांगें बढ़ रही थीं. प्रशासक द्वारा यह सीधा संवाद, जन विश्वास को मजबूत करने और सार्वजनिक भागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास है.

संबंधित ख़बरें
Fauja singh

Fauja Singh Death: 114 की रफ्तार को ब्रेक लगा! फौजा सिंह की सड़क हादसे में चली गई जान

 IND vs ENG 4th Test

IND vs ENG 4th Test: अंग्रेजो के खिलाफ चौथे टेस्ट में करारा जवाब देगी टीम इंडिया, इन खिलाड़ियों मिलेगा आराम

crime

क्रिकेट बॉल ने खोला 9 साल पुराना राज! हैदराबाद के बंद मकान में बच्चे को मिला कंकाल

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home