• Thursday, Apr 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Viral

क्या समोसा, जलेबी और लड्डू सेहत के लिए खतरा बन चुके हैं? जानें वायरल खबर की सच्चाई!

हाल ही में सोशल मीडिया पर यह दावा वायरल हुआ कि केंद्र सरकार ने समोसा, जलेबी और लड्डू जैसे पारंपरिक भारतीय स्नैक्स पर स्वास्थ्य चेतावनी जारी की है. लेकिन PIB फैक्ट चेक ने इस खबर को फर्जी और भ्रामक बताया है.

  • Samachaar Desk | 15 Jul 2025 06:40 PM
क्या समोसा, जलेबी और लड्डू सेहत के लिए खतरा बन चुके हैं? जानें वायरल खबर की सच्चाई!

भारतीय व्यंजनों की बात हो और समोसे, जलेबी, लड्डू का नाम न आए ऐसा हो ही नहीं सकता. चाय के साथ समोसे हों या किसी त्योहार पर जलेबी-लड्डू, इनका स्वाद हर भारतीय की जुबान पर चढ़ा होता है. लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि सरकार ने इन पारंपरिक स्नैक्स को सेहत के लिए नुकसानदायक करार दिया है और इनके खिलाफ चेतावनी जारी की है.

इन रिपोर्ट्स के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी संस्थानों को निर्देश दिया है कि समोसे, पकौड़े, वड़ा पाव, लड्डू और जलेबी जैसे फूड आइटम्स पर “ऑयल एंड शुगर कंटेंट” बोर्ड लगाए जाएं ताकि लोग यह जान सकें कि इनमें कितना तेल और चीनी छिपा है. यह भी कहा गया कि इन खाद्य पदार्थों से मोटापा, डायबिटीज़, कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

PIB फैक्ट चेक ने किया साफ इनकार

हालांकि, इस वायरल दावे की असलियत सामने आते ही PIB फैक्ट चेक ने स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया कि, “केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा पारंपरिक भारतीय खाद्य पदार्थों जैसे समोसा, जलेबी या लड्डू को लेकर कोई चेतावनी या निर्देश जारी नहीं किया गया है. यह दावा पूरी तरह भ्रामक और फर्जी है."

Some media reports claim that the @MoHFW_INDIA has issued a health warning on food products such as samosas, jalebi, and laddoo.#PIBFactCheck

✅This claim is #fake

✅The advisory of the Union Health Ministry does not carry any warning labels on food products sold by vendors,… pic.twitter.com/brZBGeAgzs

— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) July 15, 2025

अफवाह कैसे फैली?

दरअसल, कुछ संस्थानों में हेल्दी डाइट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वैच्छिक रूप से कुछ चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे थे ताकि लोग जागरूक हों और ओवरईटिंग से बच सकें. लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं कि समोसा या जलेबी पर पाबंदी लगाई जा रही है. इन खाद्य पदार्थों को सीमित मात्रा में, संतुलित आहार के रूप में लेना हानिकारक नहीं है.

नतीजा क्या निकला?

इस पूरे मामले में साफ है कि यह खबर पूरी तरह से गुमराह करने वाली थी. समोसा, जलेबी और लड्डू पर कोई सरकारी चेतावनी या बैन नहीं लगा है. लोग इनका सेवन पहले की तरह कर सकते हैं, बस ध्यान रखें कि मात्रा संतुलित हो.

क्या करना चाहिए?

1 सोशल मीडिया पर आई किसी भी खबर पर आँख मूंदकर भरोसा न करें.

2 PIB Fact Check जैसे आधिकारिक स्रोतों से खबरों की पुष्टि करें.

3 अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए संतुलित डाइट अपनाएं.

समोसा, जलेबी और लड्डू को लेकर वायरल दावा फर्जी है. यह सरकार की कोई आधिकारिक सलाह नहीं है, बल्कि एक अफवाह है जिसे आगे फैलाने से बचें.

संबंधित ख़बरें
 IND vs ENG 4th Test

IND vs ENG 4th Test: अंग्रेजो के खिलाफ चौथे टेस्ट में करारा जवाब देगी टीम इंडिया, इन खिलाड़ियों मिलेगा आराम

crime

क्रिकेट बॉल ने खोला 9 साल पुराना राज! हैदराबाद के बंद मकान में बच्चे को मिला कंकाल

gulab kataria

अब हर बुधवार लगाएंगे चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया दरबार- जनता से करेंगे सीधा संवाद

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home