• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

शर्मिष्ठा पनोली को जमानत, विदेश जाने पर रोक समेत कई शर्तें लगाईं

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को कोलकाता हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। उन्हें 10,000 रुपये के निजी मुचलके पर छोड़ा गया है, लेकिन अदालत ने उन्हें देश छोड़ने की अनुमति नहीं दी है।

  • Saurabh | 05 Jun 2025 03:48 PM
शर्मिष्ठा पनोली को जमानत, विदेश जाने पर रोक समेत कई शर्तें लगाईं

कलकत्ता हाईकोर्ट ने गुरुवार को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को अंतरिम जमानत दे दी। बता दें कि उन्हें ऑपरेशन सिंदूर पर कथित विवादास्पद टिप्पणी के चलते गिरफ्तार किया गया था।

कलकत्ता हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत देते हुए कई शर्ते लगाई है। कोर्ट ने पनोली को 10,000 रुपये का जमानती बांड भरने का आदेश दिया है। इसके साथ ही, उन्हें देश छोड़ने की अनुमति नहीं दी गई है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

22 साल की शर्मिष्ठा को पिछले हफ्ते कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम (हरियाणा) से गिरफ्तार किया था। उन पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो में 'सांप्रदायिक' टिप्पणी कर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप है।

वीडियो में उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कुछ बॉलीवुड सितारों की आलोचना की थी। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने वीडियो हटा लिया और माफी भी मांगी थी।

इससे पहले इसी हफ्ते कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था कि “अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब यह नहीं कि आप दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुँचाएं।”

न्यायमूर्ति पार्थ सारथी चटर्जी ने कहा था, “भारत विविधताओं से भरा देश है। सभी धर्मों और जातियों के लोग यहां रहते हैं। ऐसे में बोलते समय सावधानी जरूरी है।”

कोर्ट ने राज्य सरकार से 5 जून तक केस से जुड़ी डायरी पेश करने को कहा है।

शर्मिष्ठा के वकील ने दलील दी कि उनका वीडियो किसी अपराध की श्रेणी में नहीं आता। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान के सोशल मीडिया यूज़र्स के बीच कहासुनी हो गई थी। यह ऑपरेशन पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में हुआ था, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी।

इस गिरफ्तारी को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में भी हलचल मच गई है। भाजपा ने इसे “चुनिंदा कार्रवाई” बताया और पुलिस पर “असामान्य तेजी” दिखाने का आरोप लगाया।

संबंधित ख़बरें
 चुनाव से पहले जालंधर को मिलेगा आधुनिक स्पोर्ट्स हब, कबीर जयंती पर सीएम मान देंगे खेल प्रेमियों को तोहफा!

चुनाव से पहले जालंधर को मिलेगा आधुनिक स्पोर्ट्स हब, कबीर जयंती पर सीएम मान देंगे खेल प्रेमियों को तोहफा!

 'बेटे का शव बिना पोस्टमॉर्टम दे दो', सुनते ही रोने लगे  DK शिवकुमार; RCB जश्न में मातम का जिम्मेदार कौन?

'बेटे का शव बिना पोस्टमॉर्टम दे दो', सुनते ही रोने लगे DK शिवकुमार; RCB जश्न में मातम का जिम्मेदार कौन?

हां, भारत से बात करना चाहते हैं लेकिन बेताब नहीं हैं... भारत से बातचीत पर पाकिस्तान की दो टूक

हां, भारत से बात करना चाहते हैं लेकिन बेताब नहीं हैं... भारत से बातचीत पर पाकिस्तान की दो टूक

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home