• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

चुनाव से पहले जालंधर को मिलेगा आधुनिक स्पोर्ट्स हब, कबीर जयंती पर सीएम मान देंगे खेल प्रेमियों को तोहफा!

जालंधर शहर एक ऐतिहासिक उपलब्धि की ओर अग्रसर है. लंबे समय से अटके पड़े बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब प्रोजेक्ट को अब आखिरकार नया जीवन मिल चुका है. खबर है कि इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट का उद्घाटन 11 जून को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के हाथों हो सकता है.

  • Sagar | 05 Jun 2025 01:03 PM
 चुनाव से पहले जालंधर को मिलेगा आधुनिक स्पोर्ट्स हब, कबीर जयंती पर सीएम मान देंगे खेल प्रेमियों को तोहफा!

Bhagwant Mann 11 June event: जालंधर शहर एक ऐतिहासिक उपलब्धि की ओर अग्रसर है. लंबे समय से अटके पड़े बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब प्रोजेक्ट को अब आखिरकार नया जीवन मिल चुका है. खबर है कि इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट का उद्घाटन 11 जून को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के हाथों हो सकता है. संयोगवश, इसी दिन जालंधर में राज्य स्तरीय कबीर जयंती समारोह भी आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री की उपस्थिति तय मानी जा रही है. ऐसे में इस बात की प्रबल संभावना है कि वे अपने दौरे के दौरान बर्ल्टन पार्क में तैयार हो रहे इस अत्याधुनिक स्पोर्ट्स हब का भी उद्घाटन करें.

जालंधर का बर्ल्टन पार्क बनेगा खेल क्रांति का गवाह!

इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने में आम आदमी पार्टी के सांसद डॉ. अशोक मित्तल, सेंट्रल हलके के प्रभारी नितिन कोहली और जालंधर के मेयर वनीत धीयर की अहम भूमिका रही है. वर्षों पहले जिन टेंडरों को लेकर काम अधर में लटक गया था, उन्हें फिर से पुनर्जीवित किया गया है. संबंधित ठेकेदार ने पुराने टेंडर की शर्तों पर ही काम शुरू करने की सहमति दे दी है, जिससे नगर निगम को बजट और प्रक्रिया दोनों में राहत मिली है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

बर्ल्टन पार्क, जो कभी जालंधर का गौरव हुआ करता था, अब फिर से खेल गतिविधियों का केंद्र बनने जा रहा है। यहां बनने वाले स्पोर्ट्स हब में आधुनिक सुविधाओं के साथ मल्टीपर्पज ग्राउंड, इंडोर स्टेडियम, जॉगिंग ट्रैक, स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं. नगर निगम प्रशासन ने भी कार्यक्रम की तैयारियों में तेजी ला दी है और उद्घाटन समारोह को सफल बनाने के लिए योजनाबद्ध प्रयास शुरू कर दिए हैं.

राजनीतिक दृष्टि से भी यह परियोजना अहम मानी जा रही है. पंजाब में अगला विधानसभा चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं है और आम आदमी पार्टी अपनी विकास योजनाओं को ज़मीन पर उतारकर जनसमर्थन को और अधिक मजबूत करना चाहती है. बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब का उद्घाटन उसी दिशा में एक निर्णायक कदम के रूप में देखा जा रहा है.

संबंधित ख़बरें
Neem Karoli Baba

क्या आप भी चाहते हैं बच्चों में अच्छे संस्कार? अपनाएं नीम करोली बाबा के ये टिप्स!

लाश, माछेटी, खून से सना रेनकोट और गायब दुल्हन- इंदौर कपल केस बना नेशनल थ्रिलर

लाश, माछेटी, खून से सना रेनकोट और गायब दुल्हन- इंदौर कपल केस बना नेशनल थ्रिलर

RCB की जीत में मौत का तांडव! किसने ली जश्न को जलसे में बदलने की जिम्मेदारी?

RCB की जीत में मौत का तांडव! किसने ली जश्न को जलसे में बदलने की जिम्मेदारी?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home