• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

Meghalaya Honeymoon Murder Case: सोनम को बचाने के लिए दूसरी महिला के शव को जलाने की थी प्लानिंग

मेघालय हनीमून मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के बाद हत्यारों ने एक और महिला की हत्या कर उसके शव को जलाने की योजना बनाई थी, ताकि उसे राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी साबित किया जा सके। इसका मकसद था कि सोनम को छिपने के लिए और समय मिल जाए और पुलिस को गुमराह किया जा सके।

  • Saurabh | 13 Jun 2025 03:54 PM
Meghalaya Honeymoon Murder Case: सोनम को बचाने के लिए दूसरी महिला के शव को जलाने की थी प्लानिंग

Meghalaya Honeymoon Murder Case : इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या की कहानी बेहद चौंकाने वाली और फिल्मी हो चुकी है। उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके साथी राज कुशवाहा ने इस हत्या की प्लानिंग शादी से पहले ही कर ली थी।

वहीं अब इस हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्यारों ने एक अज्ञात महिला की हत्या करने और उसके शव को जलाने की प्लानिंग की थी, ताकि इससे ये लगें कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी भी मर गई।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

क्या हुआ था?

राजा और सोनम की शादी हुई और दोनों हनीमून पर मेघालय गए। लेकिन वहां सोनम ने अपने दोस्तों राज, आकाश, और दो अन्य के साथ मिलकर राजा की हत्या की योजना बनाई।

वे लोग 19 मई को शिलॉन्ग पहुंचे। फिर सभी वेइसाडोंग फॉल्स घूमने गए। वहीं पार्किंग में राजा पर चाकू से हमला कर दिया गया और खाई में फेंक दिया गया। यह सब सोनम की आंखों के सामने हुआ, और वह भी इसमें शामिल थी।

हैरान करने वाली साजिश

हत्या के बाद ये लोग एक और महिला की हत्या करना चाहते थे, ताकि उस महिला के शव को जलाकर ऐसा दिखा सकें कि वह सोनम है। इससे सोनम को छिपने में मदद मिलती और पुलिस को गुमराह किया जा सकता।

इसके अलावा, एक योजना यह भी थी कि लोगों को लगे कि सोनम नदी में बह गई है। ये लोग सोनम को बुर्का पहना कर इंदौर वापस ले गए और उसे अपहरण पीड़िता बनाकर पेश करने की साजिश रची।

पुलिस ने कैसे सुलझाई गुत्थी?

एक गाइड ने सोनम और उसके साथियों को साथ देखा था। पुलिस ने आकाश को 8 जून को गिरफ्तार किया। इसके बाद साजिश का भंडाफोड़ हुआ। राज कुशवाहा घबरा गया और सोनम को अपने घर फोन करने को कहा। सोनम ने 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया।

कौन-कौन शामिल था?

राज कुशवाहा – हत्या का मास्टरमाइंड

सोनम रघुवंशी – पत्नी, सह-साजिशकर्ता

आकाश – चाकू मारने में शामिल

अन्य दो दोस्त – मददगार

क्यों की हत्या?

पुलिस ने यह नहीं बताया कि हत्या के पीछे कारण क्या था, लेकिन साफ है कि यह एक पूर्व नियोजित, क्रूर और धोखेभरी साजिश थी।

संबंधित ख़बरें
Iran Israel War

ड्रोन, धमाके और तबाही: ईरान-इजराइल में खुला युद्ध

javed akhtar

जावेद अख्तर का बड़ा खुलासा– शराब की लत, धर्म से नाराजगी और 52 की उम्र से पहले मौत का डर

मैं जिंदा कैसे बचा, समझ नहीं आता': विश्वास कुमार ने सुनाई आपबीती

मैं जिंदा कैसे बचा, समझ नहीं आता': विश्वास कुमार ने सुनाई आपबीती

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home