• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

जावेद अख्तर का बड़ा खुलासा– शराब की लत, धर्म से नाराजगी और 52 की उम्र से पहले मौत का डर

बेबाक बयानों के लिए मशहूर जावेद अख्तर ने धर्म की तुलना शराब से कर दी. उन्होंने कहा– दोनों सीमित मात्रा में ठीक हैं, लेकिन जब अति होती है, तो ये जहर बन जाते हैं. इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शराब की लत, धर्म पर शक और विश्वास की परिभाषा को लेकर चौंकाने वाले बयान दिए, जिससे सोचने पर मजबूर होना तय है.

  • Samachaar Desk | 13 Jun 2025 03:18 PM
जावेद अख्तर का बड़ा खुलासा– शराब की लत, धर्म से नाराजगी और 52 की उम्र से पहले मौत का डर

Javed Akhtar : अपने बेबाक बयानों के लिए पहचाने जाने वाले लेखक-गीतकार जावेद अख्तर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में धर्म को लेकर ऐसा उदाहरण दिया, जिसने एक नई बहस को जन्म दे दिया है. जावेद ने धर्म की तुलना शराब से करते हुए कहा कि जब तक दोनों सीमित मात्रा में हों, तब तक ठीक हैं, लेकिन अति दोनों को जहरीला बना देती है.

आज तक रेडियो के साथ बातचीत में जावेद अख्तर ने धर्म की तुलना सीधे शराब से कर दी. उन्होंने कहा कि जैसे दिन में दो पैग व्हिस्की सेहत के लिए फायदेमंद माने जा सकते हैं, वैसे ही धर्म भी अगर संयम में रहे, तो समाज के लिए अच्छा हो सकता है. लेकिन जब लोग सीमा पार कर देते हैं, तब ये जहरीला बन जाता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मैंने भी शराब को खूब समय दिया, अब पछताता हूं

जावेद अख्तर ने ये भी स्वीकार किया कि उन्होंने अपने जीवन के कई कीमती साल शराब में बर्बाद किए. अब जब वो शराब से पूरी तरह दूर हैं, तो उन्हें लगता है कि अगर उन्होंने पहले ये फैसला लिया होता, तो जीवन कुछ और होता. उनके मुताबिक, शराब की आदत छूटने के बाद ही उन्होंने असली संतुलन महसूस किया.

“शराब और धर्म में है गहरा मेल”

अख्तर ने अमेरिकियों द्वारा किए गए एक सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि जो लोग न तो शराब पीते हैं और न ही जरूरत से ज्यादा, वही सबसे लंबा जीवन जीते हैं. “शराब और धर्म दोनों में ही अति सबसे बड़ा खतरा है,” उन्होंने कहा. “कुछ दवाओं में भी शराब होती है, तो क्या वो बुरी है? नहीं, बुरी चीज है उसका ओवरडोज.”

“दूध दो गिलास चलेगा, लेकिन व्हिस्की नहीं?”

जावेद ने एक दिलचस्प उदाहरण दिया: “अगर कोई दो गिलास दूध पी जाए, तो लोग कुछ नहीं कहते. लेकिन दो पेग व्हिस्की या ज्यादा धर्मिक प्रवचन के लिए बैठ जाए, तो वही समाज में तनाव की वजह बनता है.” उनके मुताबिक, धर्म और शराब दोनों ही सीमित मात्रा में आनंददायक हो सकते हैं, लेकिन इनकी अति खतरनाक हो जाती है.

“मुझे हैरानी होती है कि विश्वास और मूर्खता में फर्क क्या है?”

उन्होंने ये भी कहा कि वो किसी भी धर्म को नहीं मानते, क्योंकि उसमें तर्क और वैज्ञानिक सोच की कमी होती है. सद्गुरु के साथ अपनी पुरानी बहस का जिक्र करते हुए जावेद बोले, “जो चीज तर्क, गवाह और प्रमाण से खाली हो, उसे मैं कैसे मानूं? यही तो मूर्खता की परिभाषा भी है.”

“बीयर से रम तक, हर शराब का चखा स्वाद”

जावेद अख्तर ने मिड-डे के साथ बातचीत में बताया कि शराब के हर प्रकार को उन्होंने अपनाया. “पहले व्हिस्की पसंद थी, फिर एलर्जी हो गई, तो बीयर पीने लगा. एक बार में 18 बोतल बीयर पी जाता था. फिर लगा कि पेट फूल रहा है, तो रम पीने लगा.” आखिरकार उन्होंने शराब को पूरी तरह छोड़ने का फैसला लिया.

अरबाज खान के शो में उन्होंने स्पष्ट कहा, “मैं शराब इसलिए नहीं पीता था कि मुझे कोई गम था. मैं पीता था क्योंकि मुझे उसमें आनंद आता था. लेकिन जब महसूस हुआ कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो 52-53 की उम्र से ज्यादा नहीं जी पाऊंगा, तभी खुद को रोका.”

संबंधित ख़बरें
40 डिग्री की गर्मी छोड़िए ! जानिए बिहार से मनाली पहुंचने का सबसे सस्ता और तेज तरीका

40 डिग्री की गर्मी छोड़िए ! जानिए बिहार से मनाली पहुंचने का सबसे सस्ता और तेज तरीका

मां की तबीयत बिगड़ी, इंग्लैंड दौरा बीच में छोड़ भारत लौटे कोच गौतम गंभीर

मां की तबीयत बिगड़ी, इंग्लैंड दौरा बीच में छोड़ भारत लौटे कोच गौतम गंभीर

Iran Israel War

ड्रोन, धमाके और तबाही: ईरान-इजराइल में खुला युद्ध

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home