• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

OTT Release: नेटफ्लिक्स नहीं इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘एक दीवान की दीवानियत’, जानें डेट...!

Ek Deewane Ki Deewaniyat Ott Relese: हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ओटीटी पर जल्द रिलीज होगी. फिल्म पहले थिएटर्स में ब्लॉकबस्टर रही और अब दर्शक इसे घर बैठे एंजॉय कर सकेंगे.

  • Samachaar Desk | 18 Dec 2025 07:09 PM
OTT Release: नेटफ्लिक्स नहीं इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘एक दीवान की दीवानियत’, जानें डेट...!

Ek Deewane Ki Deewaniyat Ott Relese: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे की रोमांटिक फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के फैंस लंबे समय से इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे. पहले खबरें आई थीं कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर आएगी, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि फिल्म किसी और प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. ‘एक दीवाने की दीवानियत’ इस साल क्रिसमस के मौके पर ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म 26 दिसंबर 2025 से जी5 पर स्ट्रीम होगी. ये जानकारी ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्टर और कैप्शन के जरिए दी. पोस्टर में लिखा है, “इन छुट्टियों में प्यार दस्तक नहीं देता, वो समा लेता है.” कैप्शन में बताया गया है कि हर गुलाब में इश्क और उसके कांटों में ‘एक दीवाने की दीवानियत’ देखने को मिलेगा.

फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट

फिल्म में हर्षवर्धन राणे लीड रोल में हैं, जबकि सोनम बाजवा लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई हैं. मिलाप जवेरी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शाद रंधावा और सचिन खेडेकर ने भी अहम भूमिका निभाई है. फिल्म की कहानी रोमांस और भावनाओं से भरपूर है, जो दर्शकों को एंटरटेनमेंट के साथ इमोशन भी देती है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन

‘एक दीवाने की दीवानियत’ 21 अक्टूबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म का बजट 25 से 30 करोड़ रुपए था और बॉक्स ऑफिस पर इसने 78.98 करोड़ रुपए की कमाई की. इस हिसाब से फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई. दर्शकों ने फिल्म की कहानी, एक्टिंग और म्यूजिक को काफी सराहा.

फैंस की उत्सुकता अब ओटीटी पर

थिएटर में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब फैंस ओटीटी पर इस फिल्म का मजा लेने के लिए उत्साहित हैं. जी5 पर रिलीज होने से दर्शक घर बैठे ही हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की केमिस्ट्री का आनंद ले पाएंगे. 26 दिसंबर से यह फिल्म परिवार और दोस्तों के साथ देखी जा सकती है.

‘एक दीवाने की दीवानियत’ की ओटीटी रिलीज क्रिसमस के मौके पर दर्शकों के लिए एक खास तोहफा साबित होगी. फिल्म की कहानी, एक्टिंग और रोमांस को अब जी5 पर कहीं भी और कभी भी देखा जा सकेगा. यह रोमांटिक फिल्म हर्षवर्धन राणे की फैन फॉलोइंग को और बढ़ाने वाली है.

संबंधित ख़बरें
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव का तगड़ा हमला! कोडीन विवाद और 4 करोड़ वोट कटने का खुला राज

Ek Deewane Ki Deewaniyat

क्रिसमस पर हर्षवर्धन राणे की रोमांटिक ब्लॉकबस्टर फिल्म ओटीटी पर! जानें कहां और कब देखें

shilpa shetty

Shilpa Shetty New Restaurant: आयकर छापे के बाद भी शिल्पा शेट्टी ने दिखाई हिम्मत, खोल दिया नया रेस्टोरेंट

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home