• Sunday, Apr 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

जमीन, नौकरी और सत्ता का खेल! ट्रायल से नहीं बच पाएंगे लालू यादव… लैंड फॉर जॉब केस में कोर्ट का बड़ा फैसला

Land For Job Scam: जमीन के बदले नौकरी घोटाले में आरजेडी सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं.

  • Samachaar Desk | 09 Jan 2026 11:47 AM
जमीन, नौकरी और सत्ता का खेल! ट्रायल से नहीं बच पाएंगे लालू यादव… लैंड फॉर जॉब केस में कोर्ट का बड़ा फैसला

जमीन के बदले नौकरी यानी ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार को बड़ा झटका लगा है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में लालू यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं. लंबे समय से चल रही सुनवाई के बाद सीबीआई की विशेष अदालत ने यह फैसला सुनाया है. अब इस केस में नियमित ट्रायल शुरू होगा.

कोर्ट ने क्या कहा?

अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि इस मामले में आगे सुनवाई के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद हैं. कोर्ट का मानना है कि आरोपों को हल्के में नहीं लिया जा सकता और अब इनकी गहराई से जांच जरूरी है. इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी साफ किया कि मामले में आरोप तय होना यह दर्शाता है कि ट्रायल के दौरान सबूतों की जांच की जाएगी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

‘लालू ने परिवार के लिए संपत्ति जुटाई’

सीबीआई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि जांच एजेंसी के पास ऐसे सबूत हैं, जिनसे यह संकेत मिलता है कि लालू यादव ने अपनी पत्नी और बच्चों के लिए अचल संपत्ति जुटाई. कोर्ट के अनुसार, बाकी आरोपियों ने इस पूरे मामले में षड्यंत्र में साथ दिया. हालांकि, इस केस में 52 आरोपियों को आरोप मुक्त कर दिया गया है, जबकि 5 आरोपियों की मौत हो चुकी है.

सीबीआई का पूरा आरोप क्या है?

सीबीआई का आरोप है कि जब लालू प्रसाद यादव 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री थे, उस दौरान रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरियों के बदले जमीन ली गई. ये जमीन उन लोगों से ली गई, जिन्हें नौकरी दिलाई गई थी और बाद में ये संपत्तियां लालू यादव के परिवार या उनके करीबी लोगों के नाम ट्रांसफर कर दी गईं.

यह मामला खास तौर पर रेलवे के पश्चिम मध्य क्षेत्र (जबलपुर जोन) से जुड़ा बताया जा रहा है. सीबीआई का कहना है कि यह सब एक सुनियोजित तरीके से किया गया और इसमें कई लोग शामिल थे.

परिवार के कई बड़े नाम शामिल

इस केस में सीबीआई ने लालू यादव, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और बेटे तेजस्वी यादव समेत कई लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. एजेंसी के मुताबिक, चार्जशीट में कुल 103 आरोपियों के नाम थे, जिनमें से कुछ को राहत मिली, कुछ का निधन हो गया और 41 के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं.

आरोपों को बताया राजनीति से प्रेरित

इस मामले में सभी आरोपियों ने सीबीआई के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है. उनका कहना है कि चुनावी माहौल में उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है. हालांकि, अदालत ने साफ किया कि आरोप तय करना किसी को दोषी ठहराना नहीं है, बल्कि अब सच सामने लाने के लिए ट्रायल जरूरी है.

आगे क्या होगा?

अब इस मामले में ट्रायल की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें गवाहों से पूछताछ होगी और सबूत पेश किए जाएंगे. आने वाले समय में यह केस बिहार की राजनीति और राष्ट्रीय राजनीति दोनों पर असर डाल सकता है.

संबंधित ख़बरें
school closed

School Closed in UP: यूपी के कई जिलों में स्कूलों पर लगा ताला, जानें कहां-कहां आए डीएम के आदेश

UP Police Vacancy 2026

UP Police Vacancy 2026: यूपी पुलिस भर्ती 2026 ने बदली लाखों युवाओं की किस्मत, 32 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती

WPL 2026

WPL 2026: महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा शो! हनी सिंह-जैकलीन की परफॉर्मेंस के साथ MI vs RCB से होगा सीजन ओपन

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home