• Sunday, Apr 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

School Closed in UP: यूपी के कई जिलों में स्कूलों पर लगा ताला, जानें कहां-कहां आए डीएम के आदेश

School Closed in UP: यूपी में कड़ाके की सर्दी और कोहरे के चलते कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं. अलग-अलग जगहों पर आठवीं से 12वीं तक के स्कूल 10 से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे.

  • Samachaar Desk | 08 Jan 2026 08:34 PM
School Closed in UP: यूपी के कई जिलों में स्कूलों पर लगा ताला, जानें कहां-कहां आए डीएम के आदेश

School Closed in UP: उत्तर प्रदेश में सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर मैदानी क्षेत्रों में दिख रहा है. ठंडी हवा, गलन और घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है. खासकर छोटे बच्चों को देखते हुए जिला प्रशासन ने कई जगहों पर स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया है. इससे छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों को भी राहत मिली है.

कई जिलों में बढ़ाई गई छुट्टियां

प्रदेश के लखनऊ, औरैया, झांसी, आगरा, कानपुर और सीतापुर जैसे जिलों में जिलाधिकारियों ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हैं. अलग-अलग जिलों में कक्षा और तारीख के अनुसार छुट्टियों की अवधि तय की गई है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

औरैया में कक्षा आठ तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे. सीतापुर में आठवीं तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है. आगरा में नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद कर दिया गया है.

लखनऊ में समय में बदलाव

राजधानी लखनऊ में कक्षा आठ तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेंगे. वहीं कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों के लिए स्कूल खोले जाएंगे, लेकिन उनका समय बदल दिया गया है. अब ये कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगी, ताकि बच्चों को सुबह की ज्यादा ठंड से बचाया जा सके.

झांसी में आठवीं तक अवकाश

झांसी में भी सर्दी को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 10 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है. ये आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा. शिक्षा विभाग ने साफ कहा है कि यह फैसला बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है.

कानपुर में शीत अवकाश

कानपुर नगर में भी ठंड और कोहरे का असर साफ दिख रहा है. यहां नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है. प्रशासन ने कहा है कि अत्यधिक सर्दी और शीतलहर के कारण बच्चों को स्कूल आने में परेशानी हो सकती है.

प्रयागराज में 12वीं तक छुट्टी

प्रयागराज में शीतलहर और घने कोहरे के चलते कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में 10 जनवरी तक छुट्टी कर दी गई है. हालांकि इस दौरान शिक्षक और अन्य कर्मचारी स्कूल में उपस्थित रहेंगे और अपने काम करेंगे. स्कूल प्रबंधन को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं.

बच्चों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता

लगातार गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन बच्चों की सेहत को सबसे ऊपर रखकर फैसले ले रहा है. मौसम सामान्य होने तक स्कूलों के संचालन को लेकर आगे भी नए आदेश जारी किए जा सकते हैं.

संबंधित ख़बरें
varun dhawan

फैंस के तीखे सवालों का वरुण धवन ने दिया करारा जवाब, बॉर्डर 2 के लिए बढ़ाई उम्मीदें

prince narula

दिल्ली मस्जिद मामले को लेकर प्रिंस नरूला हुए गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Premanand Maharaj on Sins and Mistakes

Premanand Maharaj on Sins and Mistakes: क्या आपको पाप और गलती में अंतर पता है? जानें प्रेमानंद जी क्या कहते..!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home