• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

ITR-2 की ऑनलाइन फाइलिंग शुरू, अब टैक्स रिटर्न भरना हुआ और भी आसान, जानें किन्हें होगा फायदा

आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ITR-2 फॉर्म को ऑनलाइन मोड में एक्टिव कर दिया है. अब करदाता सीधे पोर्टल पर जाकर इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर सकते हैं.

  • Samachaar Desk | 19 Jul 2025 09:16 PM
ITR-2 की ऑनलाइन फाइलिंग शुरू, अब टैक्स रिटर्न भरना हुआ और भी आसान, जानें किन्हें होगा फायदा

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना अब और भी आसान हो गया है. आयकर विभाग (Income Tax Department) ने ITR-2 फॉर्म को ऑनलाइन मोड में फाइल करने की सुविधा सक्रिय कर दी है. इस बात की जानकारी खुद विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की है.

इस सुविधा के तहत अब करदाता बिना एक्सेल या JSON फॉर्मेट डाउनलोड किए सीधे ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर ITR-2 फॉर्म भर सकते हैं. ये खासकर उन लोगों के लिए राहत की खबर है, जो तेज़, ऑटो-फिल और यूजर-फ्रेंडली अनुभव चाहते हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

ITR-2 फॉर्म किसके लिए है?

ITR-2 उन करदाताओं के लिए होता है जिनकी आय निम्नलिखित स्त्रोतों से होती है:

1 वेतन या पेंशन

2 एक या अधिक हाउस प्रॉपर्टी

3 पूंजीगत लाभ (Capital Gains)

4 ब्याज, डिविडेंड या अन्य स्रोतों से आय

5 हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) भी इसे भर सकते हैं

हालांकि, जिनकी आय किसी व्यापार या पेशेवर सेवा से होती है, उनके लिए यह फॉर्म नहीं है.

ITR-2 में इस साल हुए ये अहम बदलाव

1. पूंजीगत आय को दो भागों में बांटना होगा: 23 जुलाई 2024 से पहले और उसके बाद हुई दीर्घकालिक पूंजीगत आय (LTCG) को अलग-अलग दिखाना होगा.

2. अनलिस्टेड बॉन्ड्स और डिबेंचर्स: आपको बताना होगा कि आपने इन्हें कितने समय तक होल्ड किया है.

3. शेयर बायबैक से आय का नया वर्गीकरण: 1 अक्टूबर 2024 के बाद किसी भी शेयर बायबैक से मिलने वाली राशि को अब "अन्य स्रोतों से आय" में दिखाना होगा. पूंजीगत लाभ के तहत इसे शून्य माना जाएगा.

4. 1 करोड़ से ज्यादा सालाना आय पर नई शर्त: अब जिनकी सालाना आय ₹1 करोड़ से अधिक है, उन्हें अपनी संपत्तियों और देनदारियों का ब्योरा देना अनिवार्य होगा. पहले यह सीमा ₹50 लाख थी.

फटाफट ऑनलाइन करें रिटर्न फाइल

अब जब ऑनलाइन मोड एक्टिव हो चुका है, तो करदाता बिना किसी देरी के अपना ITR-2 फॉर्म भर सकते हैं. जो लोग अभी तक एक्सेल मोड में भर रहे थे, उन्हें अब और सरल अनुभव मिलेगा क्योंकि पोर्टल पर पहले से कई जानकारियाँ ऑटोफिल हो जाती हैं, जिससे समय और मेहनत दोनों बचते हैं.

अगर आप ITR-2 के दायरे में आते हैं, तो 31 जुलाई 2025 की अंतिम तिथि से पहले अपना रिटर्न फाइल करना ना भूलें, वरना जुर्माना देना पड़ सकता है.

संबंधित ख़बरें
Whatsapp

WhatsApp का नया धमाका! स्टेटस में दिखेंगे Ads, चैनल होंगे Promote, जानें

Digital India Reel Contest

10 साल का Digital India, बनाइए 1 मिनट की Reel और जीतिए ₹15,000 तक का इनाम!

Viral Video

ग्वालियर में दरोगा की गुंडागर्दी! युवक को मर्सिडीज से 500 मीटर तक घसीटा, देखें Viral Video

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home