• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Viral

ग्वालियर में दरोगा की गुंडागर्दी! युवक को मर्सिडीज से 500 मीटर तक घसीटा, देखें Viral Video

Viral Video: ग्वालियर में एक दरोगा ने कार का शीशा तोड़ युवक को मर्सिडीज के बोनट पर 500 मीटर तक घसीटा. वीडियो वायरल, DGP ने लिया संज्ञान, दरोगा लाइन हाजिर.

  • Samachaar Desk | 19 Jul 2025 08:46 PM
ग्वालियर में दरोगा की गुंडागर्दी! युवक को मर्सिडीज से 500 मीटर तक घसीटा, देखें Viral Video

वालियर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पुलिस उपनिरीक्षक (दरोगा) पर न सिर्फ एक खड़ी कार का कांच फोड़ने, बल्कि एक युवक को अपनी मर्सिडीज के बोनट पर लटकाकर करीब 500 मीटर तक घसीटने का गंभीर आरोप लगा है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है.

क्या है पूरा मामला?

घटना ग्वालियर के पटेल नगर स्थित होटल बेल्व्यू के बाहर की है, जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के दौरे के चलते काफी भीड़भाड़ और जाम की स्थिति बनी हुई थी. बताया गया कि होटल के बाहर अंकित जादौन की स्विफ्ट कार खड़ी थी, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो रहा था. जब ड्यूटी पर मौजूद यूनिवर्सिटी थाने के दरोगा प्रशांत शर्मा ने कार हटवाने की कोशिश की और कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने कार का शीशा तोड़ दिया.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इसी बीच विवाद बढ़ गया और जब अंकित जादौन सामने आया, तो दरोगा ने अपनी मर्सिडीज कार को आगे बढ़ा दिया, जिससे अंकित कार के बोनट पर चढ़ गया. इसके बाद दरोगा ने युवक को लगभग 500 मीटर तक कार के बोनट पर लटकाकर घसीट दिया. इस पूरी घटना का CCTV फुटेज वायरल हो गया, जिसमें यह पूरी वारदात साफ तौर पर देखी जा सकती है.

#WATCH | Youth Spotted On The Bonnet Of Sub-Inspector’s Moving Car In Gwalior; Cop Suspended#MadhyaPradesh #MPNews #Gwalior pic.twitter.com/d0MJHGyFyP

— Free Press Madhya Pradesh (@FreePressMP) July 19, 2025

वायरल वीडियो के बाद सख्त कार्रवाई

वीडियो सामने आने के बाद मामला भोपाल तक पहुंचा. खुद डीजीपी कैलाश मकवाना ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल प्रभाव से आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर करने के आदेश दे दिए. आईजी अरविंद सक्सेना ने कहा कि "प्रथम दृष्टया यह पुलिस अधिकारी की गलती है और सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का आक्रामक व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा."

सवालों के घेरे में पुलिस की छवि

इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की जवाबदेही और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आम जनता के रक्षक जब खुद कानून तोड़ने लगें तो न्याय की उम्मीद कमजोर पड़ती है. अब सभी की निगाहें पुलिस महकमे की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं.

संबंधित ख़बरें
Triphala Benefits

वजन घटाना है या पेट साफ करना? रोज सिर्फ 1 गिलास पीएं ये पानी, मिलेंगे कमाल फायदे!

Whatsapp

WhatsApp का नया धमाका! स्टेटस में दिखेंगे Ads, चैनल होंगे Promote, जानें

Digital India Reel Contest

10 साल का Digital India, बनाइए 1 मिनट की Reel और जीतिए ₹15,000 तक का इनाम!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home