• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Uttar Pradesh

UPPSC के खिलाफ छात्रों का बड़ा ऐलान… 15 दिसंबर को होगा लोक सेवा आयोग का घेराव, अखिलेश यादव भी उतरे समर्थन में

UPPSC Protest: UPPSC में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तर प्रदेश के प्रतियोगी छात्रों ने 15 दिसंबर को लोक सेवा आयोग का घेराव करने का ऐलान किया है. संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने पोस्टर जारी कर आंदोलन की सूचना दी.

  • Samachaar Desk | 11 Dec 2025 04:27 PM
UPPSC के खिलाफ छात्रों का बड़ा ऐलान… 15 दिसंबर को होगा लोक सेवा आयोग का घेराव, अखिलेश यादव भी उतरे समर्थन में

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे युवाओं में नाराज़गी लगातार बढ़ती जा रही है. यूपी लोक सेवा आयोग (UPPSC) में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों के बीच अब छात्रों ने खुलकर सड़क पर उतरने का फैसला किया है. इसी कड़ी में प्रतियोगी छात्रों ने 15 दिसंबर, सोमवार को UPPSC दफ्तर का घेराव करने की घोषणा कर दी है. यह आंदोलन संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच की ओर से किया जाएगा, जिसने एक पोस्टर जारी कर पूरे प्रदेश के अभ्यर्थियों को इसमें शामिल होने की अपील की है.

पोस्टर जारी होते ही बढ़ी हलचल

संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच द्वारा जारी पोस्टर में साफ लिखा गया है, “भ्रष्टाचार के खिलाफ महा आंदोलन 15 दिसंबर, सुबह 11 बजे, गेट नंबर 2, लोक सेवा आयोग” पोस्टर में आयोग के गेट के सामने एक पुराने आंदोलन की तस्वीर बैकग्राउंड में लगाई गई है, जबकि बीच में ‘बंद मुट्ठी’ का बड़ा प्रतीक लोगों का ध्यान खींच रहा है. यह बंद मुट्ठी छात्रों की एकजुटता और संघर्ष का प्रतीक मानी जा रही है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सोशल मीडिया पर यह पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे साफ है कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आंदोलन में शामिल होने की तैयारी में हैं. हालांकि, अभी तक इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस या प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

भ्रष्टाचार के आरोपों से नाराज छात्र

पिछले कुछ समय से UPPSC पर कई बार अनियमितताओं और पारदर्शिता की कमी को लेकर सवाल उठते रहे हैं. कई अभ्यर्थियों का दावा है कि भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ियां बढ़ी हैं, जिससे हजारों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है. इसी वजह से प्रतियोगी छात्रों ने अब आंदोलन का रास्ता अपनाया है और आयोग के घेराव की रणनीति बनाई है.

अखिलेश यादव ने पोस्ट कर साधा सरकार पर निशाना

छात्रों के आंदोलन को लेकर सियासत भी तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने छात्रों द्वारा जारी पोस्टर को अपने एक्स (Twitter) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, “नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं, भाजपा जाए तो नौकरी आए. हमारा नैतिक समर्थन छात्रों के साथ है. यह राजनीति का नहीं, युवाओं के भविष्य का सवाल है.”

अखिलेश यादव का यह बयान विपक्षी राजनीति को भी नई दिशा देता है, क्योंकि युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच टकराव अब और बढ़ सकता है.

प्रशासन की निगरानी बढ़ी, पर बयान नहीं

हालांकि, छात्रों के घेराव के ऐलान से पहले ही लखनऊ प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. माना जा रहा है कि लोक सेवा आयोग के आसपास सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है, लेकिन अभी तक किसी अधिकारी की ओर से आधिकारिक स्टेटमेंट नहीं आया है.

संबंधित ख़बरें
Bigg Boss 19

फरहाना के बयान पर भड़के गौरव खन्ना के पिता… बोले ‘बेटे की जगह होता तो थप्पड़ मार देता’

Anurag Thakur

लोकसभा में ई-सिगरेट कांड! अनुराग ठाकुर के आरोप से मचा बवाल, TMC सांसद पर बड़ी कार्रवाई की मांग

Indigo Crisis

इंडिगो का बड़ा ऐलान… दिसंबर वाले संकट से बुरी तरह प्रभावित यात्रियों को मिलेगा ₹10,000 का ट्रैवल वाउचर!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home