• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

WhatsApp का नया धमाका! स्टेटस में दिखेंगे Ads, चैनल होंगे Promote, जानें

WhatsApp ने अपने नए बीटा वर्ज़न में दो बड़े फीचर्स Status Ads और Promoted Channels लॉन्च किए हैं. अब बिजनेस अकाउंट स्टेटस में विज्ञापन दिखा सकेंगे और चैनल्स को प्रमोट कर पाएंगे.

  • Samachaar Desk | 19 Jul 2025 07:47 PM
WhatsApp का नया धमाका! स्टेटस में दिखेंगे Ads, चैनल होंगे Promote, जानें

WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म को लगातार बेहतर और कमर्शियल बना रहा है. अब इसका नया बीटा वर्ज़न 2.25.21.11 कुछ चुनिंदा एंड्रॉइड यूज़र्स के लिए जारी किया गया है, जिसमें दो बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं Status Ads और Promoted Channels. ये वही फीचर्स हैं जिनकी घोषणा Meta ने हाल ही में 17 जून को की थी.

स्टेटस में अब दिखेंगे Sponsored Ads

अब WhatsApp स्टेटस भी Instagram और Facebook की तरह कमाई का जरिया बन जाएगा. नए बीटा अपडेट के तहत बिजनेस अकाउंट यूज़र्स अपने प्रोडक्ट्स या सर्विसेज से जुड़े sponsored स्टेटस पोस्ट कर सकेंगे. यूज़र्स के स्टेटस के बीच ये विज्ञापन दिखाई देंगे, लेकिन इन पर स्पष्ट तौर पर "Sponsored" का टैग होगा, जिससे उन्हें पहचाना जा सके. अगर कोई यूज़र किसी खास विज्ञापन को बार-बार देखना नहीं चाहता, तो वह उस विज्ञापनदाता को ब्लॉक भी कर सकता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

Promoted Channels से बढ़ेगी पहुंच

दूसरे बड़े बदलाव की बात करें तो Promoted Channels फीचर अब बिजनेस और कंटेंट क्रिएटर्स को अपने चैनल को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का मौका देगा. जब कोई चैनल प्रमोट किया जाएगा, तो वह WhatsApp की चैनल डायरेक्टरी में टॉप पर या हाइलाइट होकर दिखाई देगा. इससे उस चैनल की पहुंच और फॉलोअर्स बढ़ने की संभावना काफी ज्यादा हो जाती है. यहां भी "Sponsored" टैग दिखेगा ताकि यूज़र को स्पष्ट रहे कि यह प्रमोशन के तहत सामने आया है.

यूज़र्स की प्राइवेसी बनी रहेगी

WhatsApp ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन नए विज्ञापन फीचर्स से यूज़र्स की प्राइवेसी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. विज्ञापन केवल उन्हीं यूज़र्स को दिखेंगे, जो संबंधित बिजनेस या चैनल से पहले ही इंटरैक्ट कर चुके हैं.

एडवांस रिपोर्ट फीचर भी

एक और नया फीचर जो बीटा वर्ज़न 2.25.19.15 में जोड़ा गया है, वह है Ad Report Tool. इसके जरिए यूज़र्स यह जान पाएंगे कि उन्होंने किस-किस विज्ञापन को कब देखा. इसमें विज्ञापनदाता का नाम और तारीख जैसी जानकारी भी डाउनलोड की जा सकती है.

कुल मिलाकर

WhatsApp अब सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं रहा, बल्कि एक स्मार्ट बिजनेस प्लेटफॉर्म बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. जहां यूज़र्स को मिलेगा नया इंटरफेस और ब्रांड्स को बढ़ेगी बिक्री की संभावना.

संबंधित ख़बरें
छांगुर बाबा

ATS-ED की जांच में चौंकाने वाले खुलासे, विदेशी फंडिंग से आतंकी ट्रेनिंग सेंटर की साजिश का आरोप

rain

AAP ने फिर किया किसानों को नजरअंदाज! ऑल पार्टी मीटिंग से बनाई दूरी

Triphala Benefits

वजन घटाना है या पेट साफ करना? रोज सिर्फ 1 गिलास पीएं ये पानी, मिलेंगे कमाल फायदे!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home