• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

पराठा बनाते समय स्टफिंग बाहर निकलने से बचने के लिए ये आसान टिप्स अपनाएं

सर्दियों में परफेक्ट पराठा बनाने के लिए आटा मुलायम गूंथें, स्टफिंग को सही तरीके से भरें और हल्के हाथों से बेलें. आलू, गोभी और मूली की स्टफिंग सही तरीके से तैयार करें.

  • Samachaar Desk | 07 Dec 2025 08:02 PM
पराठा बनाते समय स्टफिंग बाहर निकलने से बचने के लिए ये आसान टिप्स अपनाएं

Paratha Making Tips: सर्दियों में गरमा गरम पराठा खाने का मजा ही कुछ और है.  लेकिन अक्सर नए शेफ पराठा बनाते समय परेशान हो जाते हैं- स्टफिंग बाहर निकल जाती है या पराठा फट जाता है. सही तरीका अपनाकर आप भी मम्मी जैसे मुलायम और फटने से बचने वाले पराठे बना सकते हैं. आइए जानते हैं सही पराठे बनाने का तरीका-

आटा गूंथने का तरीका

पराठे के लिए आटा रोटी या पूरी के मुकाबले काफी मुलायम गूंथना चाहिए. क्योंकि इसमें स्टफिंग भरी जाती है, अगर आटा सख्त होगा तो स्टफिंग बाहर निकल जाएगी. आटा गूंथने के बाद कपड़े से ढककर थोड़ी देर रखें. इससे आटा लचीला बनता है और पराठा फटता नहीं है और सही बनता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

स्टफिंग भरने का सही तरीका

पराठा बनाते समय लोई को बेलन से जल्दी बेलने की कोशिश न करें, आराम से करें. लोई को उंगलियों और अंगूठे की मदद से फैलाएं. स्टफिंग डालने के बाद अच्छी तरह लोई को बंद करें, लेकिन ज्यादा खिंचाव न आए. खिचांव करने से लोई खराब हो सकती है.

बेलने का तरीका

पराठा को धीरे और हल्के हाथों से बेलें. बेलन को हर तरफ समान गति से चलाएं. किनारों या बीच में तेजी से बेलने से पराठा फट सकता है.

स्टफिंग तैयार करने के टिप्स-

आलू: उबालने के बाद अच्छी तरह मैश करें, ताकि गांठें न रहें. एक दम पतला हो जाना चाहिए.

मूली: कद्दूकस करके नमक मिलाएं, छलनी में रखें और पानी निकालें. फिर मलमल या कॉटन कपड़े में निचोड़ें.

गोभी: कद्दूकस करके कपड़े में निचोड़ें और हल्का पका लें.

इस तरह से तैयार स्टफिंग से पराठा फटने या स्टफिंग बाहर आने की समस्या नहीं होगी. सही आटा, स्टफिंग और बेलने की तकनीक अपनाकर आप आसानी से मुलायम, स्वादिष्ट और फटने से बचने वाले पराठे बना सकते हैं. छोटे-छोटे टिप्स और थोड़ी प्रैक्टिस से आपका हर पराठा परफेक्ट बन जाएगा. ऐसे पराठे से हर कोई आपकी तारीफ करेगा.

संबंधित ख़बरें
Punjab Politics

पंजाब की सियासत में नई हलचल… नवजोत कौर सिद्धू के बयान पर AAP का पलटवार, कांग्रेस पर करार हमला

tv

सिर्फ रिमोट से टीवी बंद करते हैं? ये गलती हर महीने बढ़ा रही है आपका खर्च!

Bigg Boss 19: बस कंडक्टर का बेटा, टिफिन पहुंचाने वाला लड़का… और आज बिग बॉस 19 का फाइनलिस्ट, जानें कौन..!

Bigg Boss 19: बस कंडक्टर का बेटा, टिफिन पहुंचाने वाला लड़का… और आज बिग बॉस 19 का फाइनलिस्ट, जानें कौन..!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home