• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

ईरान से व्यापार बना भारत के लिए खतरा? ट्रंप का नया टैरिफ बम, 75% टैक्स से कांप सकता है इंडिया-US ट्रेड!

India US Trade: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. भारत पहले ही 50% अमेरिकी टैरिफ झेल रहा है, ऐसे में नया टैक्स कुल बोझ को 75% तक पहुंचा सकता है.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 13 Jan 2026 11:03 AM
ईरान से व्यापार बना भारत के लिए खतरा? ट्रंप का नया टैरिफ बम, 75% टैक्स से कांप सकता है इंडिया-US ट्रेड!

India-US Trade: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. ट्रंप का कहना है कि जो भी देश ईरान से कारोबार करेगा, उसे अमेरिका को ज्यादा टैक्स देना होगा. इस फैसले को ईरान पर आर्थिक दबाव बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि वहां पिछले कई दिनों से हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं.

ट्रुथ सोशल पर हुआ ऐलान

डोनाल्ड ट्रंप ने यह घोषणा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर की. उन्होंने साफ लिखा कि ईरान से व्यापार करने वालों पर 25 फीसदी टैरिफ तुरंत लागू होगा. इस बयान के बाद दुनिया के कई देशों में हलचल मच गई है, क्योंकि इसका असर सिर्फ ईरान ही नहीं, बल्कि उसके व्यापारिक साझेदारों पर भी पड़ेगा.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

भारत के लिए क्यों बढ़ी चिंता?

भारत पहले ही अमेरिका के टैरिफ का सामना कर रहा है. रूस से तेल खरीदने के कारण भारतीय सामानों पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया जा चुका है. अब अगर ईरान से व्यापार करने पर 25 प्रतिशत और टैरिफ लगता है, तो भारत पर कुल टैरिफ 75 प्रतिशत तक पहुंच सकता है. इससे भारत-अमेरिका व्यापार रिश्तों में तनाव और बढ़ सकता है.

किन देशों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर?

चीन ईरान का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार माना जाता है, लेकिन भारत, संयुक्त अरब अमीरात और तुर्की भी ईरान के साथ बड़ा कारोबार करते हैं. ऐसे में ट्रंप के इस फैसले का असर इन सभी देशों पर देखने को मिल सकता है

भारत-ईरान का कितना है कारोबार?

ईरान में भारतीय दूतावास के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में भारत ने ईरान को करीब 1.24 अरब डॉलर का सामान बेचा. वहीं ईरान से भारत ने लगभग 0.44 अरब डॉलर का सामान खरीदा. इस तरह दोनों देशों के बीच कुल व्यापार करीब 1.68 अरब डॉलर यानी 14 से 15 हजार करोड़ रुपये का रहा.

कौन-कौन से सामान भेजता है भारत?

भारत ईरान को सबसे ज्यादा ऑर्गेनिक केमिकल्स निर्यात करता है. इसके अलावा फल, मेवे, खट्टे फलों के छिलके और खरबूजे भी बड़े स्तर पर भेजे जाते हैं. वहीं मिनरल फ्यूल और तेल से जुड़े उत्पादों का भी कारोबार होता है.

सुप्रीम कोर्ट का फैसला क्यों अहम?

अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट जल्द ही यह तय करेगी कि ट्रंप द्वारा लगाए गए वैश्विक टैरिफ कानूनी हैं या नहीं. अगर कोर्ट ट्रंप के खिलाफ फैसला देती है, तो ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर टैरिफ लगाने की उनकी ताकत कमजोर हो सकती है. इस फैसले पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है.

फिलहाल भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर बातचीत चल रही है. अब देखना होगा कि ट्रंप का यह नया कदम भारत के लिए कितनी मुश्किलें खड़ी करता है और क्या आने वाले दिनों में कोई राहत की राह निकल पाती है या नहीं.

संबंधित ख़बरें
CM Mann

पंजाब में स्टार्टअप्स को मिलेगा 20 लाख रुपये तक का फंड

 Lohri in Punjab

पंजाब में खुशियों की लहर: 5100 नवजात बेटियों को ‘धियां दी लोहड़ी’ में मिला विशेष सम्मान

cigarette from Khamenei poster

खामेनेई के पोस्टर से सिगरेट जलाने वाली मोहतरमा कौन हैं?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home